{"_id":"5b4cb2b34f1c1b4d748b5190","slug":"pakistan-beat-zimbabwe-by-9-wicket-in-2nd-one-day-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"फखर जमान के शतक से पाकिस्तान को मिली बड़ी जीत, दूसरे वन-डे में जिम्बाब्वे को नौ विकेट से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
फखर जमान के शतक से पाकिस्तान को मिली बड़ी जीत, दूसरे वन-डे में जिम्बाब्वे को नौ विकेट से हराया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 16 Jul 2018 08:29 PM IST
विज्ञापन
fakhar zaman
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फखर जमान (117) के शानदार शतक की बदौलत पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को पांच मैचों की वन-डे सीरीज के दूसरे मुकाबले में नौ विकेट से हराया। पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज फखर जमान ने मैच में 129 गेंदों पर 117 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली।
विज्ञापन
जमान ने इस पारी 16 चौके लगाए। बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की टीम निर्धारित 50 ओवरों के मैच में 194 रनों पर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने के दौरान पाकिस्तान ने महज एक विकेट खोकर 36 ओवरों में मैच जीत लिया। पाकिस्तान के लिए तेज गेंदबाज उस्मान खान ने चार विकेट निकाले। वहीं, हसन अली ने इस मैच में तीन विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा शोएब मलिक के खाते में एक विकेट आया।
विज्ञापन
जिम्बाब्वे के लिए हैमिल्टन मसाकाजा 59(75) और पीटर मूर 50(86) ने अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा पीजे मूअर ने 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम के स्कोर को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाया। बाकी बल्लेबाजी क्रम के पूरी तरह विफल रहने के कारण जिम्बाब्वे को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
अब दोनों टीमों के बीच तीसरा मुकाबला बुलवायो में 18 जुलाई को खेला जाएगा। बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान ने टी-20 ट्राई सीरीज पर भी कब्जा जमाया था। इस सीरीज में जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के अलावा ऑस्ट्रेलिया ने भी शिरकत की थी।