फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pakistan beat south africa by 27 runs in third t20

पाकिस्तान ने तीसरा टी-20 मैच 27 रन से जीता, द. अफ्रीका का सीरीज पर 2-1 से कब्जा

Thu, 07 Feb 2019 09:24 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Thu, 07 Feb 2019 09:24 AM IST
विज्ञापन
pakistan beat south africa by 27 runs in third t20
शादाब खान - फोटो : icc

शादाब खान के ऑलराउंड प्रदर्शन और मोहम्मद आमिर की उम्दा गेंदबाजी की मदद से पाकिस्तान ने बुधवार को तीसरे और अंतिम टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को 27 रनों से हरा दिया। पाकिस्तान के 168/9 के जवाब में दक्षिण अफ्रीका 9 विकेट पर 141 रन ही बना पाया। पाकिस्तान की यह सांत्वना जीत रही और द. अफ्रीका ने तीन मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया।

विज्ञापन


शादाब खान को मैन ऑफ द मैच और डेविड मिलर को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। द. अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान का शीर्ष बल्लेबाजी क्रम महत्वपूर्ण योगदान नहीं दे पाया। मोहम्मद रिजवान ने 26, आसिफ अली ने 25 और बाबर आजम ने 23 रन बनाए।
विज्ञापन


मेहमान टीम 16 ओवरों की समाप्ति पर मात्र 129 रनों पर 6 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी लेकिन शादाब ने 8 गेंदों में 3 छक्कों की मदद से 22 रन बनाकर स्कोर को मजबूती प्रदान की। ब्यूरेन हैंड्रिक्स ने 14 रनों पर 4 विकेट लिए। क्रिस मॉरिस ने 2 विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन


द. अफ्रीका की शुरुआत खराब रही और टीम ने 30 रनों पर 3 विकेट गंवा दिए। रासी वान डर डुसेन ने बीच के ओवरों में 35 गेंदों में 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 41 रन बनाए। क्रिस मॉरिस ने अंत में नाबाद फिफ्टी लगाई लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला पाए। वे 29 गेंदों में 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 55 रन बनाकर नाबाद रहे। आमिर सबसे सफल पाक गेंदबाज रहे, उन्होंने 27 रनों पर 3 विकेट लिए। शादाब खान ने 34 रनों पर 2 शिकार किए। फहीम अशरफ को 2 विकेट मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed