फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pakistan beat bangladesh to qualify for super eights

बांग्लादेश को रौंद पाकिस्तान सुपर-8 में

Wed, 26 Sep 2012 12:38 AM IST
पल्लेकल/एजेंसी
पल्लेकल/एजेंसी Updated Wed, 26 Sep 2012 12:38 AM IST
विज्ञापन
pakistan beat bangladesh to qualify for super eights
पाकिस्तान ने ग्रुप डी के आखिरी मैच में बांग्लादेश को 8 गेंद शेष रहते 8 विकेट से रौंदकर ट्वंटी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में जगह बना ली। साकिब अल हसन के शानदार पचासे से बांग्लादेश ने पाकिस्तान के सामने छह विकेट पर 175 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में पाकिस्तान दो विकेट पर 178 रन बनाकर यह मैच जीत लिया। इसके साथ पाकिस्तानी टीम पल्लेकल में ट्वंटी-20 मुकाबले में सर्वाधिक स्कोर का पीछा करते हुए जीत हासिल करने वाली टीम बन गई।
विज्ञापन


पाकिस्तान की ओर से कप्तान मोहम्मद हफीज (45) और ओपनर इमरान नजीर (72) ने पहले विकेट के लिए 124 रन जोड़े। इस साझेदारी को अबुल हसन ने तोड़ा। इन दोनों के आउट होते ही नसीर जमशेद (29*) और कामरान अकमल (22) ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 52 रन बनाए। इससे पहले टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। तमीम इकबाल और मोहम्मद अशरफुल ने टीम को विस्फोटक शुरुआत दी।
विज्ञापन


दोनों ने पहले विकेट के लिए 20 गेंदों पर 34 रन जोड़े। तमीम ने 12 गेंदों में पांच चौकों के साथ 24 रन बनाए जबकि अशरफुल ने 14 रन बनाए। इन दोनों के आउट होने के बाद साकिब अल हसन ने कप्तान मुशफिकुर रहीम (25) के साथ तीसरे विकेट के लिए 68 रन की तेज पारी खेली। साकिब ने 54 गेंदों में 11 चौकों और दो छक्कों से 84 रन बनाए। पेसर उमर गुल बेहद महंगे साबित हुए और उन्होंने तीन ओवर में 43 रन लुटाए जबकि मीडियम पेसर यासिर अराफात ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed