फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pakistan beat afghanistan in 2nd match super four asia cup 2018-19

एशिया कप 2018: पाकिस्तान ने रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान को 3 विकेट से हराया

Sat, 22 Sep 2018 07:08 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 22 Sep 2018 07:08 AM IST
विज्ञापन
pakistan beat afghanistan in 2nd match super four asia cup 2018-19
pakistan team

इमाम उल हक (80) और बाबर आजम (66) की शानदार पारी और मोहम्मद नवाज की शानदार गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर रोमांचक जीत दर्ज की। एशिया कप में शुक्रवार को खेले गए सुपर -4 के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 3 विकेट से हराया।

विज्ञापन


अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए। जिसके जवाब में पाकिस्तान 49.3 ओवर में ही 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पाकिस्तान की तरफ से शोएब मलिक को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। उन्होंने 43 गेंदों में 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 51 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, अफगानिस्तान की तरफ से राशिद खान ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए जबकि मुजीब उर रहमान ने दो विकेट झटके।
विज्ञापन


इससे पहले हाशमतुल्लाह शाहिदी के 97 रनों की नाबाद धमाकेदार पारी की बदौलत अफगानिस्तान टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 257 रन का स्कोर खड़ा किया । शाहिदी ने 117 गेंदो पर 7 चौकों की मदद से 97 रनों की पारी खेली। साथ ही कप्तान असगर अफगान ने भी 56 गेंदो पर 67 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

pakistan beat afghanistan in 2nd match super four asia cup 2018-19
pakvafg

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान टीम की शुरुआत शानदार रही। पाकिस्तान टीम ने शुरुआती ओवरों में कई कैच छोड़े। पाक टीम को पहली सफलता मोहम्मद नवाज ने दिलाई, उन्होंने एहसानुल्लाह जनत (10) को आउट किया। नवाज ने ही अपने अगले ओवर में मोहम्मद शहजाद को आउट कर 31 रन पर दोनों सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया।

हाशमतुल्लाह शाहिदी ने रहमत शाह के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी बनाई। 26वें ओवर में शाह के आउट होने के बाद शाहिदी ने कप्तान असगर के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 94 रन जोड़े।

अर्धशतक बनाकर कप्तान असगर अपना डेब्यू मैच खेल रहे शाहीन अफरीदी के शिकार बन गए। इसके बाद शाहिदी ने एक छोर पर टिके रहकर शानदार बल्लेबाजी की और अफगान टीम को 257 के स्कोर तक पहुंचाया। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद नवाज ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। डेब्यू मैच खेल रहे शाहीन आफरीदी को 2 विकेट मिले और एक विकेट हसन अली के नाम रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed