{"_id":"60dbff75604dc056ed5a9d4d","slug":"pakistan-batting-coach-younis-khan-said-hasan-ali-not-reason-behind-my-resignation","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पष्टीकरण: यूनिस खान ने दी सफाई, कहा- हसन अली की वजह से नहीं छोड़ा बल्लेबाजी कोच का पद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्पष्टीकरण: यूनिस खान ने दी सफाई, कहा- हसन अली की वजह से नहीं छोड़ा बल्लेबाजी कोच का पद
Wed, 30 Jun 2021 10:51 AM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Wed, 30 Jun 2021 10:51 AM IST
सार
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनिस खान का कहना है कि उन्होंने हसन अली के साथ हुई बहस के चलते राष्ट्रीय टीम के बल्लेबाजी कोच पद से इस्तीफा नहीं दिया है। उनके मुताबिक मेरे इस्तीफा देने की वजह कुछ और है।
विज्ञापन
यूनिस खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनिस खान ने उन खबरों को खारिज किया है जिनमें कहा गया था कि गेंदबाज हसन अली के साथ बहस के बाद उन्होंने राष्ट्रीय टीम के बल्लेबाजी कोच का पद छोड़ा था। यूनिस ने हालांकि अनुबंध से जुड़ी बाध्यताओं का हवाला देकर अपने फैसले के असल कारणों के बारे में खुलासा करने से भी इनकार कर दिया।
विज्ञापन
यूनिस ने कुछ दिन पहले इस्तीफा दे दिया था लेकिन ना तो उन्होंने और ना ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसके संदर्भ में कोई स्पष्टीकरण दिया। बाद में मीडिया में आई खबरों में कहा गया कि ट्रेनिंग सत्र के बाद आइस बाथ को लेकर हसन अली के साथ बहस के बाद हुई घुटनाओं के कारण यूनिस ने ऐसा किया।
विज्ञापन
यूनिस ने जंग समाचार पत्र को दिए साक्षात्कार में कहा, मैं स्पष्ट कर देता हूं कि बल्लेबाजी कोच का पद छोड़ने के मेरे फैसले के पीछे का कारण हसन अली के साथ हुई घटना नहीं है। इस पूरे प्रकरण को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, हां, ट्रेनर यासिर मलिक ने मुझे हसन अली से बात करने और उन्हें यह समझाने के लिए कहा था कि उन्हें आइस बाथ लेना चाहिए। इसके बाद बहस हुई लेकिन हसन ने बाद में माफी मांग ली और यह मामला खत्म हो गया था।
यूनिस ने कहा कि उनके इस्तीफा देने का कारण कुछ और था लेकिन वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ अनुबंध से बंधे हुए हैं जो उन्हें छह महीने तक इस मामले में बोलने की स्वीकृति नहीं देता।
यूनिस खान ने आगे कहा, पाकिस्तान क्रिकेट और पीसीबी के हित में मैंने अब तक इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं की है और हमारी टीम मौजूदा समय में इंग्लैंड का दौरा भी कर रही है। यूनिस ने कहा कि पीसीबी में कुछ ऐसे लोग हैं जिन्होंने चीजों को लीक करके उनका भरोसा तोड़ा और उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया।