फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan batsman Khushdil Shah ruled out for three weeks

तीन हफ्ते के लिए टीम से बाहर हुआ यह पाकिस्तानी बल्लेबाज, अंगूठे में फ्रेक्चर बनी बाधा

Sun, 19 Jul 2020 08:30 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 19 Jul 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
Pakistan batsman Khushdil Shah ruled out for three weeks
पाकिस्तान क्रिकेट - फोटो : ट्विटर

पाकिस्तानी बल्लेबाज खुशदिल शाह के बाएं हाथ के अंगूठे में फ्रेक्चर हुआ है और वह तीन हफ्ते तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने यह जानकारी दी। अब तक सिर्फ एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज शाह को शनिवार को यहां ट्रेनिंग सत्र के दौरान अंगूठे में चोट लगी।

विज्ञापन


पीसीबी ने बयान में कहा, 'बाएं हाथ के बल्लेबाज खुशदिल शाह डर्बी में शनिवार को ट्रेनिंग सत्र के दौरान बाएं हाथ के अंगूठे में फ्रेक्चर के कारण तीन हफ्ते तक बाहर हो गए हैं।' खुशदिल टीम के सदस्यों के बीच आपस में चल रहे चार दिवसीय मैच का हिस्सा नहीं हैं और वह दूसरे चार दिवसीय मैच में भी चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे जो 24-27 जुलाई तब डर्बी में खेला जाएगा।'
विज्ञापन


पीसीबी ने हालांकि कहा कि हड्डी रोग विशेषज्ञ, टीम डॉक्टर और टीम फिजियो को उम्मीद है कि वह अगले हफ्ते के अंत से ट्रेनिंग शुरू कर पाएगा। पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने शुरू होने वाली टेस्ट श्रृंखला की तैयारी के लिए अभी अपने खिलाड़ियों के बीच से ही दो टीम बनाकर चार दिवसीय मैच खेल रही है। पाकिस्तान इंग्लैंड दौरे पर तीन टेस्ट और इतने ही टी-20 मैचों की श्रृंखला खेलेगा। पहला टेस्ट ओल्ड ट्रैफर्ड में पांच अगस्त से खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed