फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan batsman Haris Sohail ruled upcoming 3 ODI match series against England to a hamstring injury

ENG vs PAK: हैरिस सोहेल चोट के चलते इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, पीसीबी ने दी जानकारी

Thu, 08 Jul 2021 12:21 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: ओम. प्रकाश Updated Thu, 08 Jul 2021 12:21 PM IST
सार

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाज हैरिस सोहेल चोट के कारण इंग्लैंड के विरुद्ध खेली जाने वाली एकदिवसीय सीरीज से बाहर हो गए हैं। बीते सप्ताह अभ्यास के दौरान वह चोटिल गए थे। 

विज्ञापन
Pakistan batsman Haris Sohail ruled upcoming 3 ODI match series against England to a hamstring injury
हैरिस सोहेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड दौर पर गई पाकिस्तान टीम को एकदिवसीय सीरीज शुरू होने से पहले तगड़ा झटका लगा है। टीम में मध्यक्रम के धांसू बल्लेबाज हैरिस सोहेल चोट की वजह से तीन वनडे मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। शुक्रवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। हैरिस के टीम से बाहर होने के बाद एकदिवसीय सीरीज में पाकिस्तान को उनकी कमी खल सकती है। 

विज्ञापन


32 वर्षीय पाकिस्तानी बल्लेबाज हैरिस का एमआरआई स्कैन कराया गया जिममें तीसरे स्तर की चोट सामने आई है। बीते सप्ताह डर्बी में अभ्यास के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग में दिक्कत आई थी। चोट के कारण दौरे से बाहर होने के बाद हैरिस ने कहा, मैं टीम की सफलता में योगदान देने अपनी स्थिति मजबूत करने के रूप में एकदिवीस सीरीज की उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहा था। 
विज्ञापन


हैरिस सोहेल ने आगे कहा, इस परिपेक्ष्य में मैं निराश हूं मेरा दौरा छोटा हो गया, मैं लाहौर लौटूंगा जहां रहकर मैं अपनी चोट से उबरूंगा ताकि 2021-2022 सत्र के लिए मैं अपने आपको बेहतर ढंग तैयार कर सकूं। 

पाकिस्तान मेडिकल पैनल हैरिस सोहेल को लाहौर में चार सप्ताह के पुनर्वास के दौरान चोट के उबरने के लिेए सलाह देगा। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शामिल हैरिस अब पाकिस्तान लौटेंगे और लाहौर में नेशनल हाई-परफॉर्मेंस सेंटर में पुनर्वास कार्यक्रम से गुजरेंगे 

बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तानी क्रिकेट टीम एकदिवसीय सीरीज की शुरुआत आज (गुरुवार) से इंग्लैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करेगी। इसके बाद दोनों देशों के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज होगी। फिर पाकिस्तान की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ जुलाई और अगस्त के दरम्यान पांच टी-20 और 2 टेस्ट मैच खेलेगी। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed