फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan ban 16 players with suspect action.

पाकिस्तान का सख्त फैसला, 16 गेंदबाजों पर लगाया बैन

Sat, 27 Sep 2014 03:27 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 27 Sep 2014 03:27 PM IST
विज्ञापन
Pakistan ban 16 players with suspect action.
क्रिकेट के मैदान पर पाकिस्तान हमेशा चर्चा में रहता ही है। कभी उसके खिलाड़ी सुर्खियों में होते हैं तो कभी खुद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अंदरुनी विवादों के कारण बदनामी झेलता रहता है। लेकिन इस बार पीसीबी ने एक ऐसा फैसला लिया है जिसने हर किसी को चौंका दिया है।
विज्ञापन


हाल ही में रैंकिंग में शीर्ष गेंदबाजों में शुमार रहे फिरकी गेंदबाज सईद अजमल पर आईसीसी ने गेंदबाजी करने से प्रतिबंध लगा दिया है। अपने शीर्ष खिलाड़ी के प्रतिबंधित होने से पाक टीम को न सिर्फ बदनामी झेलनी पड़ी बल्कि उसके अगले साल ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले वर्ल्ड कप की तैयारियों को तगड़ा झटका लगा।
विज्ञापन


अपने मैच जिताऊ खिलाड़ी को अचानक खोने से हतप्रभ पाकिस्तान ने इस घटना से सबक लेते हुए अपना रुख सख्त करने का फैसला लिया और 16 खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 संदिग्‍ध गेंदबाजों में से 16 पर लगाया बैन

पाकिस्तान ने संदिग्‍ध गेंदबाजी एक्‍शन के कारण अपने 16 उभरते गेंदबाजों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

पीसीबी चकिंग के कारण और बदनामी नहीं झेलना चाहता है। सईद अजमल से पहले भी पाकिस्तान के कई गेंदबाज चकिंग के आरोपों का सामना कर चुके हैं।

घरेलू क्रिकेट के निदेशक इंतिखाम आलम ने बताया कि हमने वर्तमान घरेलू सत्र में 29 गेंदबाजों के एक्शन को संदिग्‍ध मानकर रिपोर्ट की है, जिसमें आधे गेंदबाजों को दूसरी बार रिपोर्ट किया जा चुका है। इसलिए 16 गेंदबाजों को घरेलू टूर्नामेंटों में मैच खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

अजमल से पहले 7 पाक गेंदबाजों की हुई रिपोर्ट

Pakistan ban 16 players with suspect action.
पाकि‌स्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और लेग स्पिनर रहे इंतिखाब आलम ने कहा, "ये सभी गेंदबाज अब घरेलू मैचों में नहीं खेल सकेंगे, और वे अपने एक्‍शन में सुधार के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में जाएंगे।"

इस समस्या से निजात के लिए पीसीबी ने इसी महीने लाहौर में बॉयोमैकेनिक्स लैब तैयार किया है। यह लैब वित्तीय अनियमितता के आरोप में 7 साल से प्रयोग में नहीं था।

सईद अजमल अंतरराष्ट्रीय मैचों में संदिग्‍ध गेंदबाजी एक्‍शन के कारण रिपोर्ट किए जाने वाले पाकिस्तान के सातवें गेंदबाज हैं। इससे पहले शाहिद अफरीदी, शब्बीर अहमद, मोहम्मद हफीज, रियाज अफरीदी, शोएब मलिक और शोएब अख्तर ने अपनी संदिग्‍ध गेंदबाजी एक्‍शन के कारण रिपोर्ट का सामना किया है।

अजमल की जगह आए 2 गेंदबाज भी 'संदिग्‍ध'

Pakistan ban 16 players with suspect action.
सईद अजमल को गेंदबाजी से प्रतिबंधित किए जाने के बाद उनकी जगह जिन दो स्पिनरों आतिफ मकबुल और अदनान रसूल को बुलाया गया था उनकी भी गेंदबाजी एक्‍शन पर रिपोर्ट कर दी गई है।

आईसीसी नियमों के मुताबिक गेंदबाज अपनी कुहनी 15 डिग्री तक मोड़ सकते हैं। लेकिन सईद अजमल की कुहनी 43 डिग्री तक मुड़ती थी।

अजमल अपने एक्शन में सुधार के लिए प्रयासरत हैं। आईसीसी ने भी उन्हें अपने एक्‍शन में सुधार के साथ वापस लौटने का मौका दिया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed