IND Inning
117/3 (8.5 ov)
Shreyas Iyer 1(2)*
Abhishek Sharma 68 (27)
WI elected to bowl
{"_id":"3f408dca-1c6e-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"pakistan-avoided-zimbabwe-tour-for-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत दौरे के लिए पाक ने टाला जिम्बाब्वे दौरा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत दौरे के लिए पाक ने टाला जिम्बाब्वे दौरा
कराची/खेल डेस्क
Updated Mon, 22 Oct 2012 11:02 PM IST
विज्ञापन
पीसीबी ने साल के अंत में भारत में प्रस्तावित द्विपक्षीय वन-डे सीरीज में खेलने के लिए जिम्बाब्वे दौरा टाल दिया है। पीसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आईसीसी के भविष्य दौरा कार्यक्रम के अनुसार दिसंबर में ही पाकिस्तान को जिम्बाब्वे दौरे पर जाना था।
विज्ञापन
भारत दौरे नजदीक होने की वजह से पीसीबी ने जिम्बाब्वे को सूचित किया गया है कि सीरीज के लिए अगले वर्ष समय निकाला जाए। बीसीसीआई ने पाकिस्तान को दिसंबर में तीन वन-डे और दो ट्वंटी-20 मैचों की सीरीज के लिए आमंत्रित किया है। यह मुंबई पर 2008 के आतंकवादी हमलों के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच पहली द्विपक्षीय सीरीज है।
विज्ञापन
पांच बोर्ड से टीमें भेजने की बात
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष जका अशरफ का कहना है कि वे श्रीलंका समेत पांच क्रिकेट बोर्ड से अपनी टीमें पाकिस्तान भेजने की बात कर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट शुरू होगा। बकौल अशरफ, ‘वर्ल्ड एकादश के साथ चल रहे मैत्री प्रदर्शनी मैच इस दिशा में बढ़ाया गया एक कदम है, जिससे टेस्ट के लिए पाकिस्तान आने का रास्ता बनेगा। मुझे लगता है कि ये मैच इस दिशा में अच्छा कदम है। इन मैचों से दर्शकों में काफी उत्साह बना है, जिससे हमें बड़ी टीमों को पाकिस्तान में खेलने के लिए मनाने में मदद मिलेगी।’
विज्ञापन