{"_id":"61850e72a6d8ba72fd39933f","slug":"pakistan-anchor-nauman-niaz-tendered-an-unconditional-apology-for-his-misconduct-with-shoaib-akhtar-in-a-live-tv-show","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शोएब के साथ बदसलूकी का मामला: पाकिस्तानी एंकर नौमान नियाज ने माफी मांगी, बोले- मैं लाखों बार माफी मांगता हूं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शोएब के साथ बदसलूकी का मामला: पाकिस्तानी एंकर नौमान नियाज ने माफी मांगी, बोले- मैं लाखों बार माफी मांगता हूं
Fri, 05 Nov 2021 04:28 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 05 Nov 2021 04:28 PM IST
सार
शोएब अख्तर के साथ बेइज्जती के मामले में पाकिस्तानी एंकर नौमान नियाज ने माफी मांग ली है। उन्होंने 27 अक्तूबर को पीटीवी के शो गेम ऑन है में शोएब के साथ अभद्रता की थी और उन्हें शो से जाने के लिए कह दिया था।
विज्ञापन
शोएब अख्तर और नौमान नियाज
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के साथ बदतमीजी के मामले में पोाकिस्तानी एंकर नौमान नियाज ने माफी मांग ली है। उन्होंने कहा "मुझे ऐसा करने का कोई अधिकार नहीं है। गलतियां इंसान से ही होती हैं और इसके लिए मैं लाखों बार माफी माफी मांगता हूं। शोएब एक स्टार रहे हैं। जो भी उस दिन हुआ वो नहीं होना था।" नियाज ने 27 अक्तूबर को पीटीवी स्पोर्ट्स के शो गेम ऑन है के दौरान होस्ट शोएब के साथ अभद्रता की थी और उन्हें शो से बाहर जाने को कह दिया था। इसके बाद शोएब शो छोड़कर चले गए थे।
जिस शो में शोएब अख्तर की बेइज्जती की गई थी, उसमें उनके अलावा सर विवियन रिचर्ड्स और डेविड गोवर जैसे दिग्गज मौजूद थे। शो में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के मैच के बारे में बात हो रही थी, हालांकि उस समय यह मैच शुरू नहीं हुआ था। इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे और लोगों ने शोएब का समर्थन किया था। इसके बाद नियाज को इस शो से बाहर कर दिया गया था और मामले की जांच शुरु हो गई थी।
कैसे शुरू हुआ था विवाद
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के मैच से पहले पाकिस्तान के नेशनल टीवी में शोएब अख्तर ने पीएसएल टीम लाहौर कलंदर्स को शाहीन अफरीदी और हरीश रऊफ की गेंदबाजी निखारने का श्रेय दिया। इसके बाद शो के होस्ट नियाज ने उनके साथ बदसलूकी की और उन्हें शो से जाने को कह दिया। उन्होंने कहा "आप थोड़ा असभ्य हो रहे हैं और मैं न चाहते भी यह कह रहा हूं कि अगर आप ओवर स्मार्ट बन रहे हैं तो आप जा सकते हैं। मैं यह बात ऑन एयर कह रहा हूं।" नियाज की बात सुनकर शोएब चौक गए और उन्हें नहीं पता था कि उनकी कौन सा बात होस्ट को बुरी लगी है। इसके बाद नियाज ने तुरंत ही ब्रेक ले लिया। ब्रेक के बाद भी शो का माहौल नहीं बदला था और बाकी मेहमानों से माफी मांगते हुए पीटीवी स्पोर्ट्स से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद शोएब शो छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
शोएब अख्तर ने कहा "मैं आप लोगों से माफी मांगता हूं। मैं पीटीवी से इस्तीफा दे रहा हूं। नेशनल टीवी में मेरे साथ जिस तरीके से व्यवहार किया गया है, उसके बाद मुझे नहीं लगता कि मुझे यहां बैठना चाहिए। इसी वजह से मैं इस्तीफा दे रहा हूं। धन्यवाद।"