{"_id":"612365e5da8fc54a4135eff0","slug":"pak-vs-wi-fawad-alam-fastest-pakistan-and-asian-batsman-to-score-five-test-centuries","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fawad Alam: 35 वर्षीय पाकिस्तानी बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में ठोका शतक, बनाए कई रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Fawad Alam: 35 वर्षीय पाकिस्तानी बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में ठोका शतक, बनाए कई रिकॉर्ड
Mon, 23 Aug 2021 02:39 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 23 Aug 2021 02:39 PM IST
सार
पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच जारी दूसरे टेस्ट में मेहमान टीम के बल्लेबाज फवाद आलम ने इतिहास रच दिया है।
विज्ञापन
फवाद आलम
- फोटो : twitter@ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच जारी दूसरे टेस्ट में मेहमान टीम के बल्लेबाज फवाद आलम ने इतिहास रच दिया है। किंग्स्टन में जारी मैच के तीसरे दिन आलम ने अपना पांचवां शतक जड़ा। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने जुझारू पारी खेलते हुए शानदार बल्लेबाजी की और मुश्किल में फंसी पाकिस्तानी टीम को ना सिर्फ उबारा बल्कि एक मजबूत स्कोर पर ले गए।
विज्ञापन
फवाद ने अपनी 22वीं पारी में पांचवां शतक जड़ा और इसके साथ ही एक खास उपलब्धि भी अपने नाम कर ली। वह अब सबसे तेज पांच टेस्ट शतक जड़ने वाले पाकिस्तान खिलाड़ी बन गए हैं। फवाद से पहले यह रिकॉर्ड टीम के पूर्व कप्तान यूनिस खान के नाम पर दर्ज था। यूनिस ने 28वीं पारी में अपने पांच शतक लगाए थे।
विज्ञापन
फवाद अपनी शतकीय पारी के साथ ही एक खास क्लब में भी शामिल हो गए। वह सबीना पार्क में शतक जड़ने वाले छठे पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए हैं। यही नहीं 35 वर्षीय फवाद सबसे तेज पांच शतक जड़ने वाले एशियाई खिलाड़ी भी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने चेतेश्वर पुजारा को पीछे छोड़ा।
विज्ञापन
फवाद की पारी की बात करें तो उन्होंने 213 गेंदों का सामना किया और नाबाद रहते हुए 124 महत्वपूर्ण रन बनाए। उनकी पारी बदौलत पाकिस्तान ने पहली पारी में 302 रन बनाए।