फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pak vs Oma Match Preview pakistan vs oman t20 asia cup 2025 match at dubai international stadium details

PAK vs OMA: ओमान से होगी पाकिस्तान की टक्कर, भारत के खिलाफ मैच से पहले जीत से आगाज करने उतरेगी पड़ोसी टीम

Thu, 11 Sep 2025 04:10 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 11 Sep 2025 04:10 PM IST
सार

पाकिस्तान ने एशिया कप से पहले त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में अफगानिस्तान को 75 रन से हराया था जिससे निश्चित तौर पर उनका मनोबल बढ़ा होगा। इस मैच में स्पिनर मोहम्मद नवाज ने हैट्रिक बनाई थी और वह फिर से पाकिस्तान के लिए तुरुप का इक्का होंगे।

विज्ञापन
Pak vs Oma Match Preview pakistan vs oman t20 asia cup 2025 match at dubai international stadium details
सलमान अली आगा-जतिंदर सिंह - फोटो : ANI/Jatinder Singh-instagram

विस्तार

पाकिस्तान की टीम एशिया कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले शुक्रवार को ग्रुप ए के अपने पहले मैच में कमजोर ओमान के खिलाफ अपनी तैयारी को पुख्ता अंजाम देने की कोशिश करेगी। पाकिस्तान ने एशिया कप से पहले त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में अफगानिस्तान को 75 रन से हराया था जिससे निश्चित तौर पर उनका मनोबल बढ़ा होगा। इस मैच में स्पिनर मोहम्मद नवाज ने हैट्रिक बनाई थी और वह फिर से पाकिस्तान के लिए तुरुप का इक्का होंगे।
विज्ञापन

पाकिस्तान के कप्तान को अच्छी शुरुआत की आस
संयुक्त अरब अमीरात की धीमी पिचों के कारण पाकिस्तान को टीम में स्पिनरों को शामिल करना पड़ा। उसकी यह रणनीति त्रिकोणीय सीरीज के दौरान कारगर साबित हुई और एशिया कप में भी यह रणनीति महत्वपूर्ण साबित होगी।पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने कहा था, 'हम इस तरह से तैयारी करना चाहते थे जिससे हमें एशिया कप के लिए मदद मिले और हमने ऐसा किया। हम घरेलू मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के बाद से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अब हम बहुत अच्छी स्थिति में हैं और पूरी तरह तैयार हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला
ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, ओमान और यूएई शामिल हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच रविवार को दुबई में खेला जाएगा। इसके बाद इन दोनों टीमों का सुपर 4 और फाइनल में भी मुकाबला हो सकता है। पाकिस्तान ने आगा के नेतृत्व में एक युवा टीम चुनी है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। सैम अयूब, फखर जमां, मोहम्मद नवाज़, सूफियान मुकीम और खुद आगा जैसे खिलाड़ियों से पाकिस्तान को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
विज्ञापन

ओमान के लिए सुनहरा अवसर
एशिया कप में डेब्यू कर रही ओमान की टीम इस मुकाबले में कम दबाव, लेकिन बड़े सपनों के साथ उतर रही है। उसके अधिकतर खिलाड़ी नौकरी और क्रिकेट के बीच संतुलन बनाए रखते हैं, जो उनके अनोखे सफर को दर्शाता है। ओमान के लिए यह बड़ा मुकाबला होगा जिसमें उसके खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने के लिए भरपूर प्रयास करेंगे।

एशिया कप के लिए पाकिस्तान और ओमान की टीमें
पाकिस्तान:
फखर जमां, हसन नवाज, खुशदिल शाह, सईम अयूब, सलमान आगा, हुसैन तलत, फहीम अशरफ, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद हारिस, साहिबजादा फरहान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, हसन अली हसन अली, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, मोहम्मद वसीम जूनियर।

ओमान: जतिंदर सिंह (कप्तान), आशीष ओडेदरा, आमिर कलीम, करण सोनावले, हसनैन शाह, मोहम्मद नदीम, विनायक शुक्ला, हम्माद मिर्जा, सुफियान महमूद, आर्यन बिष्ट, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव, मोहम्मद इमरान।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed