फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs NZ Devon Conway scored first century of year for second time in a row Pakistan comeback vs New Zealand

PAK vs NZ: डेवोन कॉन्वे ने 2023 में भी दोहराया 2022 जैसा कमाल, लगातार दूसरी बार जड़ा साल का पहला शतक

Mon, 02 Jan 2023 07:20 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: रोहित राज Updated Mon, 02 Jan 2023 07:20 PM IST
सार

कॉन्वे और लाथम ने न्यूजीलैंड की टीम को मजबूत शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 134 रन जोड़े। लाथम 100 गेंद पर 71 रन बनाकर नसीम शाह की गेंद पर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके लगाए।

विज्ञापन
PAK vs NZ Devon Conway scored first century of year for second time in a row Pakistan comeback vs New Zealand
डेवोन कॉनवे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार शतक लगाया है। कराची के नेशनल स्टेडियम में मंगलवार (दो जनवरी) को दोनों टीमों के बीच दो मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला शुरू हुआ। न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कीवी टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक छह विकेट पर 309 रन बना लिए। कॉन्वे की शतकीय पारी के अलावा ओपनर टॉम लाथम ने अर्धशतकीय पारी खेली।
विज्ञापन


कॉन्वे और लाथम ने टीम को मजबूत शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 134 रन जोड़े। लाथम 100 गेंद पर 71 रन बनाकर नसीम शाह की गेंद पर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके लगाए। नसीम ने उन्हें एलबीडब्ल्यू कर दिया। उनके आउट होने के बाद कॉन्वे ने विलियम्सन के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 100 रन जोड़े। इस दौरान कॉन्वे ने अपना शतक पूरा किया। वह 191 गेंद पर 122 रन बनाकर आउट हुए। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में साल 2023 का यह पहला शतक है।
विज्ञापन


कॉन्वे का गजब संयोग
संयोग कि बात है कि कॉन्वे ने 2022 में भी साल का पहला अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया था। उन्होंने एक जनवरी को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में सैकड़ा जड़ा था। उस मैच में भी कॉन्वे ने 122 रन बनाए थे। कॉन्वे ने कराची में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी पारी में 16 चौके और एक छक्का लगाया और इत्तेफाक से बांग्लादेश के खिलाफ भी 16 चौके और एक छक्का ही लगाया था। कॉन्वे कराची में खेले गए पहले टेस्ट में शतक से चूक गए थे। वह 92 रन पर आउट हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विलियम्सन और निकोल्स फेल
न्यूजीलैंड के लिए कॉन्वे और लाथम के बाद कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। कप्तान केन विलियम्सन 36 और हेनरी निकोल्स 26 रन बनाकर आउट हुए। डेरेल मिचेल सिर्फ तीन रन बना सके। वहीं, माइकल ब्रेसवेल खाता भी नहीं खोल सके। दिन का खेल समाप्त होने के समय टॉम ब्लंडेल 30 और ईश सोढ़ी 11 रन बनाकर नाबाद थे। पाकिस्तान के लिए सलमान आगा ने तीन और नसीम शाह ने दो विकेट लिए। अबरार अहमद को एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed