{"_id":"651f9307af541d50d7048dfa","slug":"pak-vs-ned-dream11-prediction-world-cup-2023-pakistan-vs-netherlands-playing-xi-captain-vice-captain-and-playe-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"PAK vs NED Playing 11: नीदरलैंड के खिलाफ अपनी खामियों को दूर करेगा पाकिस्तान, जानें संभावित प्लेइंग 11","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAK vs NED Playing 11: नीदरलैंड के खिलाफ अपनी खामियों को दूर करेगा पाकिस्तान, जानें संभावित प्लेइंग 11
Fri, 06 Oct 2023 10:24 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 06 Oct 2023 10:24 AM IST
सार
Pakistan vs Netherlands World Cup 2023 Playing 11 Prediction: पाकिस्तान की टीम अपने दोनों अभ्यास मैच हार गई थी। नीदरलैंड के खिलाफ मैच में वह अपनी खामियों को दूर करने और स्टार खिलाड़ियों के फॉर्म में लौटने की उम्मीद करेगा। अभ्यास मैचों में पाकिस्तानी गेंदबाजों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था।
विज्ञापन
पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कप्तान बाबर आजम की टीम पाकिस्तान वनडे विश्वकप में शुक्रवार को यहां नीदरलैंड के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगा। पाकिस्तान की टीम नीदरलैंड के खिलाफ अभी तक वनडे प्रारूप में हारी नहीं है और टीम अपनी इसे कायम रखना चाहेगी। हालांकि, पाकिस्तान की टीम अपने दोनों अभ्यास मैच हार गई थी। नीदरलैंड के खिलाफ मैच में वह अपनी खामियों को दूर करने और स्टार खिलाड़ियों के फॉर्म में लौटने की उम्मीद करेगा। अभ्यास मैचों में पाकिस्तानी गेंदबाजों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और गेंदबाज राऊफ के फॉर्म लौटने की उम्मीद है।
पाकिस्तान
ताकत : कप्तान बाबर आजम और रिजवान की शानदार फॉर्म सकारात्मक चीज है। इफ्तिखार अहमद भी रन बना रहे हैं। गेंदबाजी में शाहीन टीम के अहम गेंदबाज हैं और उनके खिलाफ खेलना आसान नहीं है।
कमजोरी : पाकिस्तान के खिलाड़ी अन्य देशों के खिलाड़ियों की तरह आईपीएल में नहीं खेलते और ऐसे में टीम के लिए भारत की विविधता भरी परिस्थितियों से सामंजस्य बैठाना आसान नहीं होगा। पाकिस्तान की सलामी जोड़ी प्रभावी नहीं लग रही। इमाम का वनडे में औसत 50 से अधिक है। उप-कप्तान शादाब खान एशिया कप से संघर्ष कर रहे हैं और पहले मैच में उन पर दबाव होगा। पाकिस्तान को अपने क्षेत्ररक्षण में भी सुधार करना होगा।
विज्ञापन
टीम : बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, फखर जमां, इमाम उल -हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, मोहम्मद नवाज, उसमा मीर, हैरिस राऊफ, हसन अली, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम।
‘बाउंड्री छोटी हैं। गेंदबाजों के लिए गलती की कोई गुंजाइश नहीं है। अगर गेंदबाजी थोड़ी भी खराब होती है तो बल्लेबाज उसका फायदा उठाता है इसलिए बड़े स्कोर बनेंगे। आपको उसके अनुसार खेलना होगा।’
- बाबर आजम, कप्तान, पाकिस्तान
नीदरलैंड
ताकत : विश्वकप में एकमात्र एसोसिएट टीम नीदरलैंड को हल्के में नहीं लिया जा सकता। टीम 2011 के बाद अपना पहला वनडे विश्वकप खेल रही है। वेस्ली टीम में एकमात्र खिलाड़ी हैं जो 2011 विश्वकप में खेले थे। दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के पूर्व स्पिनर 38 वर्षीय रोलोफ वान डेर मर्व टीम के एक अन्य प्रमुख सदस्य हैं। बास डी लीडे से नीदरलैंड को काफी उम्मीदें होंगी। मध्य क्रम में टीम रनों के लिए आंध्र में जन्मे तेजा निदामानुरू पर निर्भर होगी।
कमजोरी : टीम को तैयारी का पर्याप्त मौका नहीं मिला है क्योंकि उनके दोनों अभ्यास मैच बारिश से प्रभावित हुए थे। नीदरलैंड ने पिछली बार जुलाई में क्वालिफायर में एकदिवसीय मैच खेला था जब वे वेस्टइंडीज और एक अन्य पूर्ण सदस्य आयरलैंड से आगे रहे थे।
टीम : स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), मैक्स ओडोड, बास डी लीडे, विक्रम सिंह, तेजा निदामानुरू, पॉल वैन मीकेरेन, कॉलिन एकरमैन, रोलोफ वान डेर मर्व, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रेयान क्लेन, वेस्ली बारेसी, साकिब जुल्फिकार, शारिज अहमद और साइब्रांड एंजेलब्रेक्ट।