फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pak vs eng: pakistan coach jason gillespie cleans up litter in nets video goes viral see

Video: पाकिस्तानी खिलाड़ियों की हरकतों से परेशान गिलेस्पी ने उठाया सफाई का जिम्मा, कचरा उठाते वीडियो वायरल

Tue, 22 Oct 2024 09:23 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 22 Oct 2024 09:23 PM IST
सार

जेसन गिलेस्पी को अप्रैल 2024 में पाकिस्तान की टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। उनका पहला असाइनमेंट बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज ही थी, जिसमें टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, पाकिस्तान की टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में पारी और 47 रनों से हार मिली थी।

विज्ञापन
pak vs eng: pakistan coach jason gillespie cleans up litter in nets video goes viral see
जेसन गिलेस्पी - फोटो : X

विस्तार

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला 24 अक्तूबर से रावलपिंडी में खेला जाएगा। यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंच चुकी है। पाकिस्तान की टीम आगामी मैच के लिए मैदान पर जमकर पसीना बहा रही है। हालांकि, इस दौरान खिलाड़ियों ने एक ऐसी हरकत कर दी जिसपर कोच जेसन गिलेस्पी अपना आपा खो बैठे। 
विज्ञापन

दरअसल, पाकिस्तानी खिलाड़ी अभ्यास सत्र के दौरान खाली बोतलें और कचरा मैदान पर छोड़ गए। इन हरकतों से परेशान गिलेस्पी ने खुद सफाई का जिम्मा उठाया और मैदान के चारों तरफ फैली गंदगी को उठाने लगे। इसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स पाकिस्तानी खिलाड़ियों की जमकर आलोचना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में देखा जा सकता है कोच गिलेस्पी एक-एक करके बोतलें उठाते दिख रहे हैं। इसके बाद उन्हें वह कूड़ेदान में डालते हैं। पाकिस्तानी खिलाड़ियों कीइस हरकत पर यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ का मानना है कि यह बहुत ही खराब हरकत है। वहीं, कुछ का कहना है कि शायद इससे खिलाड़ियों को समझ आ जाए।
विज्ञापन

जेसन गिलेस्पी को अप्रैल 2024 में पाकिस्तान की टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। उनका पहला असाइनमेंट बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज ही थी, जिसमें टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, पाकिस्तान की टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में पारी और 47 रनों से हार मिली थी। दूसरे मैच के लिए पीसीबी ने कुछ सख्त फैसले लिए और बाबर, शाहीन और नसीम जैसे स्टार खिलाड़ियों को बाहर कर दिया। इसके बाद टीम ने दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी। अब टीम की नजर तीसरे मैच पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed