{"_id":"632eb09ddc2563622e41885b","slug":"pak-vs-eng-3rd-t20-2022-haris-rauf-bouncer-gets-struck-in-the-helmet-grille-of-harry-brook","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PAK vs ENG: बल्लेबाज के हेलमेट के अंदर घुस गई पाकिस्तानी गेंदबाज की बाउंसर, क्रिकेट में दिखा रग्बी वाला नजारा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAK vs ENG: बल्लेबाज के हेलमेट के अंदर घुस गई पाकिस्तानी गेंदबाज की बाउंसर, क्रिकेट में दिखा रग्बी वाला नजारा
Sat, 24 Sep 2022 01:24 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 24 Sep 2022 01:24 PM IST
सार
हरिस रउफ की गेंद हैरी ब्रूक के हेलमेट के अंदर फंस गई थी। इसके बाद पाकिस्तान के विकेटकीपर और फील्डर गेंद को पकड़ने के लिए उनके पास पहुंच। वहीं, ब्रूक गेंद को किसी फील्डर को नहीं देना चाह रहे थे। ऐसे में क्रिकेट पिच पर रग्बी के मैदान वाला नजारा बन गया।
विज्ञापन
हैरी ब्रूक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सात मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला इंग्लैंड के नाम रहा। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। इंग्लैंड ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 221 रन का शानदार स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 158 रन ही बना सकी और यह मुकाबला 63 रन से हार गई। इस मैच में कुछ ऐसी घटना हुई, जो आमतौर पर क्रिकेट के मैदान पर देखने को नहीं मिलती है। यह नजारा देखकर कमेंटेटर और खिलाड़ियों सहित सभी दर्शक हैरान रह गए।
मैच के दौरान हरिस रउफ की एक बाउंसर गेंद हैरी ब्रूक के हेलमेट में फंस गई। इस गेंद को पकड़ने के लिए पाकिस्तान के विकेटकीपर और फील्डर ब्रूक के पास पहुंच गए।
विज्ञापन
मैच के दौरान हरिस रउफ की एक बाउंसर गेंद हैरी ब्रूक के हेलमेट में फंस गई। इस गेंद को पकड़ने के लिए पाकिस्तान के विकेटकीपर और फील्डर ब्रूक के पास पहुंच गए।
विज्ञापन
Sometimes luck saves life. Harry Brook vs Haris Rauf. Eng vs Pak on 23Sep22. pic.twitter.com/wLtUWymnmp
विज्ञापन विज्ञापन— Senthil Nathan (@SenthilDravidan) September 23, 2022
चोटिल होने से बचे ब्रूक
इंग्लैंड की पारी के 17वें ओवर में हरिस रउफ गेंदबाजी कर रहे थे। उन्होंने चौथी गेंद बाउंसर डाली और वह बल्लेबाज ब्रूक के बल्ले के किनारे में लगकर उनके हेलमेट के अंदर चली गई। हालांकि, उन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी थी और फिजियो के चेक करने के बाद ब्रूक खेलते रहे, लेकिन इस वजह से पाकिस्तान के खिलाड़ी उनके पास गेंद छीनने के लिए जरूर पहुंचे और क्रिकेट के मैदान पर कुछ समय के लिए रग्बी मैच जैसा नजारा बन गया। इस बीच रऊफ ने ब्रूक को गले लगा लिया। हालांकि, बाउंसर लगने के बावजूद ब्रूक की विस्फोटक बल्लेबाजी जारी रही। उन्होंने 35 गेंदों में 81 रन की शानदार पारी खेली। उनके अलावा डकेट ने 70 और जैक्स ने 40 रन बनाए। अंत में इंग्लैंड ने तीन विकेट के नुकसान पर 221 रन का स्कोर बनाया।
इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर सिर्फ 158 रन बना पाई और मैच 63 रन से हार गई। पाकिस्तान के लिए शान मसूद 66 और खुशदिल शाह ने 29 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए मार्क वुड ने तीन और आदिल राशिद ने दो विकेट लिए।