फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs BAN: Shadman missed a century Mushfiqur and Litton increased Pakistans worries with half century

PAK vs BAN: शादमन शतक से चूके, मुशफिकुर और लिट्टन ने अर्धशतकीय पारियों से बढ़ाई पाकिस्तान की चिंता

Fri, 23 Aug 2024 09:21 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 23 Aug 2024 09:21 PM IST
सार

मुशफिकुर रहीम 55 रन और लिट्टन दास 52 रन पर नाबाद हैं। टीम अभी पाकिस्तान के छह विकेट पर 448 रन (पारी घोषित) से 132 रन पीछे है। पाकिस्तान की ओर से खुर्रम शहजाद ने दो, जबकि नसीम शाह, मोहम्मद अली और सैम अयूब ने एक-एक विकेट लिया है।

विज्ञापन
PAK vs BAN: Shadman missed a century Mushfiqur and Litton increased Pakistans worries with half century
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश - फोटो : @TheRealPCB

विस्तार

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में मेहमान टीम शानदार प्रदर्शन करती दिख रही है। रावलपिंडी टेस्ट के तीसरे दिन ओपनर शादमन इस्लाम (93) अपने दूसरे टेस्ट शतक से महज सात रन दूर गए। मेहमान टीम ने शादमन के तीसरे टेस्ट अर्धशतक से पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन पांच विकेट पर 316 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन


मुशफिकुर और लिट्टन ने जड़े अर्धशतक
मुशफिकुर रहीम 55 रन और लिट्टन दास 52 रन पर नाबाद हैं। टीम अभी पाकिस्तान के छह विकेट पर 448 रन (पारी घोषित) से 132 रन पीछे है। पाकिस्तान की ओर से खुर्रम शहजाद ने दो, जबकि नसीम शाह, मोहम्मद अली और सैम अयूब ने एक-एक विकेट लिया है। बांग्लादेश ने शुक्रवार को बिना विकेट पर 27 रन से आगे खेलना शुरू किया। लंच तक टीम ने दो विकेट पर 134 रन बना लिए थे। शादमन ने अपनी तीसरी टेस्ट अर्धशतकीय पारी तेज गेंदबाज नसीम शाह की गेंद पर चौका मारकर पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed