फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs BAN: Bangladesh cricket team will reach Pakistan soon after disruption in training political unrest

PAK vs BAN: राजनीतिक अशांति से ट्रेनिंग में बाधा के बाद पाकिस्तान जल्दी पहुंचेगी बांग्लादेश क्रिकेट टीम, जानें

Sat, 10 Aug 2024 10:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 10 Aug 2024 10:12 PM IST
सार

बांग्लादेश आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अंतर्गत पाकिस्तान से दो टेस्ट मैच की श्रृंखला खेलेगा। पहला टेस्ट 21 से 25 अगस्त को रावलपिंडी में जबकि दूसरा टेस्ट 30 अगस्त से तीन सितंबर तक कराची में होगा। पीसीबी के मुख्य परिचालन अधिकारी सलमान नसीर ने कहा कि उन्हें खुशी है कि बीसीबी ने उनका निमंत्रण स्वीकार कर लिया।

विज्ञापन
PAK vs BAN: Bangladesh cricket team will reach Pakistan soon after disruption in training political unrest
बांग्लादेश की टीम - फोटो : ICC/T20 World Cup

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शनिवार को घोषणा की कि बांग्लादेश की सीनियर क्रिकेट टीम 13 अगस्त को पाकिस्तान पहुंचेगी क्योंकि घरेलू राजनीतिक अशांति के कारण उनकी दो मैच की टेस्ट सीरीज की ट्रेनिंग बाधित हुई है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने इस संबंध में पीसीबी का निमंत्रण स्वीकार लिया है।
विज्ञापन


बांग्लादेश आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अंतर्गत पाकिस्तान से दो टेस्ट मैच की श्रृंखला खेलेगा। पहला टेस्ट 21 से 25 अगस्त को रावलपिंडी में जबकि दूसरा टेस्ट 30 अगस्त से तीन सितंबर तक कराची में होगा। पीसीबी के मुख्य परिचालन अधिकारी सलमान नसीर ने कहा कि उन्हें खुशी है कि बीसीबी ने उनका निमंत्रण स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन


नसीर ने कहा, 'खेल महज जीत और हार नहीं है। यह भाईचारे के बारे में भी है। मुझे पूरा भरोसा है कि लाहौर में अतिरिक्त ट्रेनिंग सत्र से बांग्लादेश के खिलाड़ियों को वैश्विक मंच पर अपना कौशल और प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।' बीसीबी के मुख्य कार्यकारी निजाम उद्दीन चौधरी ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम को पाकिस्तान में अतिरिक्त ट्रेनिंग का मौका देने के लिए पीसीबी को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'इससे खिलाड़ियों को निश्चित रूप से परिस्थितियों के अनुकूल होने और आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप श्रृंखला के लिए बेहतर तैयारी करने में मदद मिलेगी।' बांग्लादेश के खिलाड़ी 16 अगस्त तक गद्दाफी स्टेडियम में ट्रेनिंग के बाद रावलपिंडी जायेंगे और 18 अगस्त से अभ्यास सत्र में हिस्सा लेंगे। यह बांग्लादेश का 2020 के बाद से पाकिस्तान का पहला दौरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed