फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs AUS: Pakistan and australia 2nd test ends with draw, world test championship and its equation

WTC 2021-23: अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया पहले तो पाकिस्तान दूसरे स्थान पर बरकरार, जानें बाकी टीमों का हाल

Wed, 16 Mar 2022 07:57 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 16 Mar 2022 07:57 PM IST
सार

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच कराची में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच आखिरी दिन ड्रॉ के साथ समाप्त हुआ। पांच दिनों तक चले इस मुकाबले में काफी उतार-चढ़ाव देखे गए। आखिरी वक्त दोनों टीमें एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते दिखीं। पहली पारी में महज 148 रन पर सिमटने वाली पाकिस्तानी टीम ने दूसरी पारी में दमदार बल्लेबाजी की। 

विज्ञापन
PAK vs AUS: Pakistan and australia 2nd test ends with draw, world test championship and its equation
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान - फोटो : twitter@ICC

विस्तार

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच कराची में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच आखिरी दिन ड्रॉ के साथ समाप्त हुआ। पांच दिनों तक चले इस मुकाबले में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मैच के आखिरी वक्त तक दोनों टीमें एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते दिखीं। पहली पारी में महज 148 रन पर सिमटने वाली पाकिस्तानी टीम ने दूसरी पारी में दमदार बल्लेबाजी की। उसने ऑस्ट्रेलिया के 506 रन के जवाब में कप्तान बाबर आजम (196), मोहम्मद रिजवान (104*) और अब्दुल्लाह शफीक (96) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर सात विकेट खोकर 443 रन बनाए। 

विज्ञापन


दोनों टीमों के बीच सीरीज के दो मैच ड्रॉ होने के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान की स्थिति और मजबूत हुई है। ऑस्ट्रेलिया की टीम जहां 71.42 की जीत प्रतिशत के साथ शीर्ष पर बरकरार है तो वहीं पाकिस्तान की टीम 61.11 प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर बनी हुई है। ऑस्टेलिया ने अब तक सात मैच खेले हैं और इसमें चार जीत और तीन ड्रॉ हैं। जबकि पाकिस्तान ने छह में तीन जीत, एक हार और दो ड्रॉ खेले हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस तालिका में तीसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका (60 प्रतिशत) और चौथे पायदान पर भारतीय टीम (58.33 प्रतिशत) काबिज हैं। भारतीय टीम ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज जीतकर पांचवे से चौथे स्थान पर पहुंची थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed