फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK v ENG T20 World Cup Final 1992 connection for Pakistan will Babar Azam be able to become second Imran Khan

PAK vs ENG: पाकिस्तान के लिए बना 1992 वाला संयोग, इंग्लैंड से जीतकर क्या बाबर आजम बन पाएंगे दूसरे इमरान खान?

Sun, 13 Nov 2022 12:30 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: रोहित राज Updated Sun, 13 Nov 2022 12:30 AM IST
सार

1992 में पाकिस्तान ने वनडे विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड को हराया था। उस जीत के बाद तत्कालीन कप्तान इमरान खान देश के हीरो बन गए थे। बाद वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भी बने। अब बाबर आजम के पास इमरान खान की तरह इतिहास रचने का मौका है। 

विज्ञापन
PAK v ENG T20 World Cup Final 1992 connection for Pakistan will Babar Azam be able to become second Imran Khan
इमरान खान और बाबर आजम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला मेलबर्न में रविवार (13 नवंबर) को खेला जाएगा। पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने भारत को हराया था। दोनों टीमें 30 साल बाद किसी विश्व कप के खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी। 1992 में पाकिस्तान ने वनडे विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड को हराया था। उस जीत के बाद तत्कालीन कप्तान इमरान खान देश के हीरो बन गए थे। बाद वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भी बने। अब बाबर आजम के पास इमरान खान की तरह इतिहास रचने का मौका है। 
विज्ञापन


अगर पाकिस्तान की टीम इस ऐतिहासिक मुकाबले में इंग्लैंड को हरा देती है तो पाकिस्तान क्रिकेट में बाबर आजम का कद एक कप्तान के तौर पर बड़ा हो जाएगा। अब तक उन्हें एक बेहतरीन बल्लेबाज ही माना जाता है। उनकी कप्तानी की आलोचना कई बार हो चुकी है। बाबर के नेतृत्व में पिछली बार 2021 में पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी। इस बार वह खिताब की दहलीज पर पहुंच गई है। टीम की जीत के बाद बाबर को बल्लेबाज के साथ-साथ सफल कप्तान भी माना जाएगा।
विज्ञापन

2009 में भी फाइनल जीती थी पाकिस्तानी टीम
ऐसा नहीं है कि पाकिस्तान पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा है। इससे पहले वह 2009 में खिताब भी जीत चुका है। तब उसने फाइनल में श्रीलंका को हराया था। शाहिद अफरीदी उस जीत के हीरो थे। तब यूनुस खान कप्तान थे। बाबर अगर इस बार टीम को जीत दिलाते हैं तो वह टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले दूसरे पाकिस्तानी कप्तान होंगे।

ये भी पढ़ें: T20 WC: पाकिस्तान को मिला किस्मत का साथ तो आयरलैंड से हारकर संभाला इंग्लैंड, देखें फाइनल तक दोनों टीमों का सफर

PAK v ENG T20 World Cup Final 1992 connection for Pakistan will Babar Azam be able to become second Imran Khan
टी20 विश्व कप 2009 - फोटो : सोशल मीडिया
इस बार के फाइनल को 1992 से क्यों जोड़ा जा रहा?
दरअसल, पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट में एक समय बाहर होने के कगार पर थी। नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर उसे जीवनदान दे दिया। पाकिस्तान ने इसका फायदा उठाया और बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। उसने फिर वहां न्यूजीलैंड को हराया और अब पाकिस्तान से भिड़ंत होगी। इस सफर कई ऐसी चीजें हैं जो 1992 के सफर से मेल खाती है।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2022 Prize Money: विजेता को 13 तो भारत को मिलेंगे 4.56 करोड़ रुपये, जानें किस टीम को कितना इनाम?
विज्ञापन

क्या संयोग बन रहे?
1992 की तरह 2022 में भी टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया में हो रहा है। 1992 में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में हराया। यहां भी उसने न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में पराजित किया। दोनों ही विश्वकप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड की टीम खेली।

इसी तरह 1992 के विश्वकप में पाकिस्तान को सिडनी में भारत के हाथों 43 रन से हार मिली थी। यहां भी उसे भारत हरा चुका है। वहीं 1987 के विश्वकप के सेमीफाइनल में पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया से हारा था। 2021 के विश्वकप सेमीफाइनल में भी पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया से हार मिली है।

PAK v ENG T20 World Cup Final 1992 connection for Pakistan will Babar Azam be able to become second Imran Khan
1992 में ट्रॉफी के साथ पाकिस्तानी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
1992 में विश्व कप में पाकिस्तान का सफर
खिलाफ नतीजा
वेस्टइंडीज 10 विकेट से हारे
जिम्बाब्वे 53 रन से जीते
इंग्लैंड रद्द
भारत 43 रन से हारे
दक्षिण अफ्रीका 20 रन से जीते (बारिश से प्रभावित)
ऑस्ट्रेलिया 48 रन से जीते
श्रीलंका 4 विकेट से जीते
न्यूजीलैंड  7 विकेट से जीते
न्यूजीलैंड 4 विकेट से जीते (सेमीफाइनल)
इंग्लैंड 22 रन से जीते (फाइनल)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed