फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pak takes lead in dubai test against Australia.

गेंदबाजों ने पाक को दिलाई ऑस्ट्रेलिया पर बड़ी बढ़त

Sat, 25 Oct 2014 03:12 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 25 Oct 2014 03:12 PM IST
विज्ञापन
Pak takes lead in dubai test against Australia.
दुबई में खेले जा रहे दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के 454 रनों के जवाब में जबर्दस्त शुरुआत तो की थी लेकिन बाद में पाक गेंदबाजों ने कंगारुओं की बोलती बंद कर दी।
विज्ञापन


अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे गेंदबाज यासिर शाह समेत सभी पाक गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 303 रनों पर समेट दिया। यह तब हुआ जब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट पर 151 रन था। पहली पारी में 151 रनों की विशाल बढ़त बनाने के बाद पाकिस्तान ने दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 38 रन बना लिए हैं और तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक उसकी कुल बढ़त 189 रनों की हो चुकी थी।
विज्ञापन


पाकिस्तान की ओर पहली पारी में 2 बल्लेबाजों ने शतक लगाए थे, जबकि ऑस्ट्रेलिया की ओर से ओपनर डेविड वॉर्नर ने शतक लगाया था। पाक की इस मैच में जीत इस लिहाज से पक्की मानी जा रही है क्योंकि इससे पहले उसने जब भी ऑस्ट्रेलिया पर 150 रनों से ज्यादा की बढ़त बनाई थी उसमें उसे जीत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेजोड़ शुरुआत के बाद लड़खड़ाए कंगारू

Pak takes lead in dubai test against Australia.
ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन की शुरुआत अपने कल के स्कोर बिना किसी नुकसान के 113 रनों से आगे खेलना शुरू किया। आतिशी बल्‍लेबाजी करने वाले डेविड वॉर्नर ने जल्द ही अपना शतक भी पूरा कर लिया। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने लगातार 3 पारियों में शतक लगाने का कारनामा किया। हालां‌कि लगातार सबसे ज्यादा शतक जमाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड 5 शतकों का है, जबकि ऑस्ट्रेलियाई रिकॉर्ड 4 शतकों का है। उन्होंने अपनी शतकीय पारी में 174 गेंद में 11 चौके और दो छक्के भी लगाए।

वॉर्नर ने पहले विकेट के लिए क्रिस रोगर्स (38) के साथ 128 रनों की साझेदारी की। रोगर्स अपने कल के स्‍कोर में सिर्फ 7 रन ही जोड़ सके। कंगारुओं का स्कोर एक समय एक विकेट पर 151 रन था लेकिन विकेटों का पतन शुरू होने के बाद वह थमा नहीं और अगले 9 विकेट 152 रन ही बनाकर आउट हो गए। दोनों ओपनरों के अलावा ऑस्ट्रेलिया का कोई भी बल्‍लेबाज उनसे ज्यादा का योगदान नहीं कर सका।

पाकिस्‍तान की ओर से पहला टेस्ट खेल रहे यासिर शाह ने 3 विकेट झटके, जबकि राहत अली और जुल्फिकार बाबर ने 2-2 विकेट लिए। यासिर ने स्टीवन स्मि‌थ के रूप में अपना पहला टेस्ट विकेट हासिल किया।

16 साल बाद पाकिस्तान ने खेली ऐसी पारी

Pak takes lead in dubai test against Australia.
ऑस्ट्रेलिया की जितनी तेजी से पारी शुरू हुई थी उतनी ही तेजी से उनका अंत भी हुआ। पाकिस्तान को पहली पारी के आधार पर 151 रनों की बढ़त हासिल हुई।

विशाल बढ़त बनाने के बाद पाकिस्तान ने दूसरी पारी शुरू की और दिन का खेल खत्म होने तक टीम को कोई झटका नहीं लगने दिया और 38 रन बना लिए। अहमद शहजाद 22 और अजहर अली 16 रन बनाकर क्रीज पर खेल रहे थे। पाकिस्‍तान की बढ़त अब 189 रनों की हो चुकी है। जबकि अभी दो दिनों का खेल शेष है।

पाकिस्तान ने 1998 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 400 से ज्यादा का स्कोर किया है। उस समय पाक ने पेशावर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 विकेट पर 580 रन बनाकर अपनी पारी घोषित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed