फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pak cricketer who beat team india in zimbabwe

टीम इंडिया की जिम्बाब्वे से हार के लिए पाकिस्तानी क्रिकेटर जिम्मेदार!

Tue, 21 Jul 2015 06:28 PM IST
Updated Tue, 21 Jul 2015 06:28 PM IST
विज्ञापन
Pak cricketer who beat team india in zimbabwe

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे दौरे के शुरुआती 4 मैच (3 वनडे और एक टी-20 मैच) जीतकर शानदार शुरुआत की थी। भारत ने वनडे सीरीज में सभी मैच जीतकर लगातार दूसरी बार जिम्बाब्वे में वनडे सीरीज को क्लीन स्वीप करने का रिकॉर्ड बनाया था। अब वह टी-20 में भी क्लीन स्वीप की ओर बढ़ रही थी लेकिन दूसरे मैच में हार ने सारी उम्मीदों पर पानी डाल दिया।

विज्ञापन


पहली बार रहाणे की अगुवाई में खेलने उतरी टीम इंडिया को उम्मीद थी कि वह इस अफ्रीकी देश के दौरे से अजेय टीम होकर वापस लौटेगी लेकिन अंतिम मैच में हार के साथ ही भारत का यह सपना टूट गया।
विज्ञापन


हालांकि भारत की इस टीम में ज्यादातर खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कम अनुभव रखने वाले थे। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दो मैचों की टी-20 सीरीज में भारत की ओर से 6 खिलाड़ियों ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। अंतिम टी-20 मैच में विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने भी पदार्पण किया लेकिन वह भी फ्लॉप रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या आप जानते हैं कि टीम इंडिया की टी-20 में जिम्बाब्वे से पहली बार हार का मुंह देखने के पीछे एक पाकिस्तानी क्रिकेटर का हाथ है?

जिम्बाब्वे नहीं पाक के क्रिकेटर ने हराया भारत को

Pak cricketer who beat team india in zimbabwe

हरारे में भारत को जीत के लिए 146 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन टीम इंडिया इस लक्ष्य से 10  रन दूर रह गई।

लेकिन क्या आप जानते ‌हैं कि भारत की इस हार में एक पाकिस्‍तानी क्रिकेटर का हाथ है। दूसरे टी-20 मैच में जिम्बाब्वे की अगुवाई सिकंदर रजा ने की थी। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के स्यालकोट में जन्में सिकंदर बडे़ हुए तो जिम्बाब्वे आ गए और वह राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बन गए। वह टी-20 में जिम्बाब्वे के कप्तान बनने वाले चौथे क्रिकेटर हैं।

इस मैच में लुइस हैमिल्‍टन के चोटिल होने के कारण सिकंदर ने जिम्बाब्वे टीम की अगुवाई की। राष्ट्रीय टीम की कमान संभालने वाले सिकंदर के पास इस मैच से पहले सिर्फ 4 मैचों की कप्तानी करने का अनुभव था।

कार्यवाहक कप्तान के रूप में सिकंदर टीम को जीत दिलाने में कामयाब रहे लेकिन वह बल्ले से नाकाम रहे और 8 रन ही बना सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed