दो पूर्व पाक क्रिकेटरों में हुई गाली-गलौच, बात बढ़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में दागी गेंदबाज मोहम्मद आमिर के मुद्दे को लेकर यह बहस जारी है कि पीसीबी को इस तेज गेंदबाज को फिर से राष्ट्रीय टीम में शामिल करने की अनुमति देनी चाहिए कि नहीं। इस मुद्दे को लेकर एक टीवी शो के दौरान दो पूर्व क्रिकेटरों रमीज रजा और मुहम्मद यूसुफ के बीच कड़ी जुबानी जंग हो गई।
दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ बेहद निजी और गैर-शालीन टिप्पणियां की। यूसुफ ने तो यह तक कह डाला कि रमीज को क्रिकेट के बारे में कुछ पता नहीं है, वह सिफारिशी थे।
रमीज ने भी यूसुफ के बारे में कहा कि वह फर्जी है जिसने पाकिस्तान क्रिकेट के लिए परेशानियां खड़ी की हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर इस तकरार को लेकर बड़ी चर्चा छिड़ गई।
पूर्व क्रिकेटरों, क्रिकेट प्रेमियों और आलोचकों ने इसे बेहद निराशाजनक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने कहा कि जो हुआ वह नहीं होना चाहिए। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। दोनों खिलाड़ियों की क्रिकेट प्रेमी बेहद कद्र करते हैं लेकिन इससे किसी को सही संदेश नहीं जाएगा।
रमीज ने आमिर को राष्ट्रीय शिविर में बुलाए जाने पर कहा था कि समय ही बताएगा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का यह निर्णय सही है या नहीं।
पाक टीम में गहराया दूसरा संकट
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने डोपिंग टेस्ट में फेल हुए लेग स्पिनर यासिर शाह मामले की जांच शुरू कर ली है। इससे पहले सोमवार को पीसीबी चेयरमैन शहरयार खान ने कहा कि बोर्ड यासिर मामले को चिकित्सकीय और कानूनी दोनों पहलुओं से परख रहा है।
यासिर अपनी स्थिति को स्पष्ट करने के लिए बोर्ड के मेडिकल पैनल के सामने हाजिर हुआ था। उन्होंने कहा कि जब हमें आईसीसी से पूरी रिपोर्ट मिल जाएगी तो हम अपने अगले कदम के बारे में फैसला लेंगे।