{"_id":"58be8a704f1c1b6d43dc50f3","slug":"oppo-becomes-team-india-sponser-for-next-five-years-as-star-india-makes-an-exit","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"OPPO बना टीम इंडिया का नया स्पॉन्सर, 5 साल के लिए मिले अधिकार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
OPPO बना टीम इंडिया का नया स्पॉन्सर, 5 साल के लिए मिले अधिकार
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल
Updated Tue, 07 Mar 2017 04:28 PM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल कंपनी ओप्पो अगले 5 साल के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के लिए स्पॉन्सर बन गया है। कंपनी आगामी 1 अप्रैल से बीसीसीआई की सभी तरह की क्रिकेट टीमों की मुख्य प्रायोजक रहेगी।
इन टीमों में पुरुष टीम, महिला टीम, ए टीम और अंडर 19 टीम शामिल हैं। टीम ने कंपनी के साथ जो करार किया है, उसके अनुसार भारत में होने वाले प्रत्येक द्विपक्षीय मैच के लिए 41 करोड़ लोग और एशियन क्रिकेट काउंसिल व आईसीसी के मैच के लिए 1.56 करोड़ रुपये का बेस प्राइस तय किया है।
स्टार इंडिया ने छोड़ा साथ
टीम इंडिया की जर्सी के वर्तमान स्पॉन्सर स्टार इंडिया ने फैसला किया कि वह जर्सी स्पॉन्सरशिप के लिए लगने वाली बोली में शामिल नहीं होगा। इस बात का खुलासा स्टार इंडिया के सीईओ उदय शंकर ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में किया।
विज्ञापन
स्टार इंडिया के सीईओ उदय शंकर ने कहा कि देश में क्रिकेट के भविष्य को लेकर खड़ी हुई असमंजस की स्थिति के कारण उन्होंने यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा, हमें गर्व है कि टीम इंडिया की जर्सी में नाम दिखना हमारे लिए गर्व का विषय है।
लेकिन वर्तमान में विभिन्न कारणों से जिस तरह की अनिश्चित्ता की स्थिति भारतीय क्रिकेट में उत्पन्न हुई है। इस वजह से हम ऐसा निर्णय लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। स्टार इंडिया का यह भी मानना है कि टीम इंडिया के भविष्य के दौरों को लेकर भी स्पष्टता नहीं है।

चैंपियंस ट्रॉफी से दिखेगी ओप्पो वाली जर्सी
टीम इंडिया
बीसीसीआई और स्टार इंडिया के बीच करार इस साल मार्च के अंत में समाप्त होगा। आशा की जा रही थी कि चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया को नया स्पॉन्सर मिल जाएगा, जो कि हो गया है। चैंपियंस ट्रॉफी 1 जून से इंग्लैंड में आयोजित की जाएगी।
स्टार इंडिया साल 2013 में टीम इंडिया से जुड़ा था। ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे के बाद स्टार इंडिया का बीबीसीआई के साथ स्पॉन्सरशिप का करार खत्म हो जाएगा। इसे देखते हुए बीसीसीआई ने नए स्पॉन्सरशिप के लिए नई निविदाएं आमंत्रित की थी। इसके अनुसार जो कंपनी स्पॉन्सरशिप हासिल करेगी उसका लोगो भारत की पुरुष, महिला और जूनियर क्रिकेट टीम की जर्सी में दिखाई देगा।