फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   One Player tests COVID positive ahead of Pakistan super league

पाकिस्तान सुपर लीग से पहले एक खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव, 10 दिन पृथकवास में रहना होगा

Sat, 20 Feb 2021 01:54 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 20 Feb 2021 01:54 PM IST
विज्ञापन
One Player tests COVID positive ahead of Pakistan super league

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि शनिवार से शुरू हो रही पाकिस्तान सुपर लीग के छठे चरण से पहले एक खिलाड़ी कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाया गया है। पीसीबी ने एक बयान में कहा, ‘एक फ्रैंचाइजी के खिलाड़ी में कोरोना के लक्षण पाए गए थे और वह पृथकवास में था। वह जांच में पॉजिटिव निकला है।’ इसमें कहा गया, ‘अब वह 10 दिन पृथकवास में रहेगा, उसे दोबारा टीम से जुड़ने के लिए दो कोरोना जांच में निगेटिव आना होगा।’

विज्ञापन


पीसीबी ने यह भी बताया कि एक अन्य टीम के एक अधिकारी और खिलाड़ी को बायो बबल तोड़ने के कारण तीन दिन पृथकवास में रहना होगा, उन्हें भी दो निगेटिव टेस्ट देने होंगे ताकि दोबारा बायो बबल में प्रवेश कर सकें। बोर्ड ने कहा, ‘हमें निराशा हुई कि एक टीम के दो सदस्यों ने लापरवाही दिखाते हुए बायो बबल तोड़ा और ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आए जो जैव सुरक्षित माहौल में नहीं था। पीसीबी के लिए इस समय स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रोटोकॉल सर्वोपरि है और सभी को दोबारा याद दिलाया जाता है कि इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed