IND Inning
114/4 (7.1 ov)
Naman Dhir 23(5)*
N. Tilak Varma 5 (4)
WI elected to bowl
{"_id":"6030c74c9089867009488eb7","slug":"one-player-tests-covid-positive-ahead-of-pakistan-super-league","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान सुपर लीग से पहले एक खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव, 10 दिन पृथकवास में रहना होगा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तान सुपर लीग से पहले एक खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव, 10 दिन पृथकवास में रहना होगा
Sat, 20 Feb 2021 01:54 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 20 Feb 2021 01:54 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि शनिवार से शुरू हो रही पाकिस्तान सुपर लीग के छठे चरण से पहले एक खिलाड़ी कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाया गया है। पीसीबी ने एक बयान में कहा, ‘एक फ्रैंचाइजी के खिलाड़ी में कोरोना के लक्षण पाए गए थे और वह पृथकवास में था। वह जांच में पॉजिटिव निकला है।’ इसमें कहा गया, ‘अब वह 10 दिन पृथकवास में रहेगा, उसे दोबारा टीम से जुड़ने के लिए दो कोरोना जांच में निगेटिव आना होगा।’
विज्ञापन
पीसीबी ने यह भी बताया कि एक अन्य टीम के एक अधिकारी और खिलाड़ी को बायो बबल तोड़ने के कारण तीन दिन पृथकवास में रहना होगा, उन्हें भी दो निगेटिव टेस्ट देने होंगे ताकि दोबारा बायो बबल में प्रवेश कर सकें। बोर्ड ने कहा, ‘हमें निराशा हुई कि एक टीम के दो सदस्यों ने लापरवाही दिखाते हुए बायो बबल तोड़ा और ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आए जो जैव सुरक्षित माहौल में नहीं था। पीसीबी के लिए इस समय स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रोटोकॉल सर्वोपरि है और सभी को दोबारा याद दिलाया जाता है कि इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।’
विज्ञापन