फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   One of our worst batting performances says rohit sharma

हार के बाद बोले कप्तान रोहित, 'बल्लेबाजी में किया अब तक का सबसे बदतर प्रदर्शन'

Thu, 31 Jan 2019 02:42 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Thu, 31 Jan 2019 02:42 PM IST
विज्ञापन
One of our worst batting performances says rohit sharma
rohit sharma

कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा ने यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आठ विकेट की हार के दौरान भारत के अपने सातवें सबसे कम स्कोर पर सिमटने को 'लंबे समय में सबसे बदतर' बल्लेबाजी प्रदर्शन करार दिया।

विज्ञापन


देखें वीडियो:
विज्ञापन


करिश्माई कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी में भारत का मजबूत बल्लेबाजी क्रम ट्रेंट बोल्ट (21 रन पर पांच विकेट) की तूफानी गेंदबाजी के सामने 30.5 ओवर में 92 रन पर सिमट गया। कोहली को सीरीज के पहले तीन मैचों के बाद आराम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित ने अपने 200वें एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में मिली हार के बाद कहा, 'लंबे समय में बल्ले से हमारा सबसे बदतर प्रदर्शन। ऐसी चीज जिसकी हमने उम्मीद नहीं की थी। आपको न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को श्रेय देना होगा। यह उनका शानदार प्रदर्शन है।' यह इस मैदान पर किसी टीम का सबसे कम स्कोर है। इससे पहले भारत ही इस मैदान पर 122 रन पर सिमट गया था।

रोहित ने हालात का फायदा उठाने के लिए न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को श्रेय दिया और कहा कि भारतीय बल्लेबाज सेडन पार्क के अच्छे विकेट पर जज्बे के साथ बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे। भारतीय कप्तान ने कहा, 'हमारे लिए यह सीखने के लिए है। कभी कभी आपको दबाव झेलने की जरूरत होती है। इसके लिए हमें स्वयं को ही दोषी ठहराना होगा।'

रोहित ने कहा कि गुरुवार को भारत के लचर प्रदर्शन का कारण खराब शाट चयन है। उन्होंने कहा, 'एक बार क्रीज पर टिकने के बाद चीजें आसान लगने लगती हैं। हमने कुछ खराब शाट भी खेले। गेंद जब स्विंग कर रही होती है तो यह हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है।' इस सलामी बल्लेबाज ने कहा, 'पिछली कई सीरीजओं से हम सीमित ओवरों के प्रारूप में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। सभी को पता है कि क्या गलत हुआ। ऐसा समय आता है जब गेंद स्विंग करती है और हमें इससे निपटना होगा।'

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने भारत को 100 रन से कम के स्कोर पर रोकने के लिए अपने गेंदबाजों की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'हमने उम्मीद नहीं की थी कि विकेट इस तरह का बर्ताव करेगा। उन्हें 90 रन के आसपास रोकना अच्छा है। गेंद तेजी से आ रही थी और स्पिन भी हो रही थी। ऐसा दिन जब चीजें सही रही।'


विलियमसन ने कहा, 'गेंदबाजों को श्रेय जाता है। हम हमेशा से जल्दी विकेट चाहते थे, ऐसा कर पाना सही दिशा में बढ़ाया गया कदम है।' विलियमसन ने कहा कि भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ खेलने से किसी भी टीम में सुधार ही होगा।

मैन आफ द मैच बने ट्रेंट बोल्ट ने कहा कि भारत जैसी टीम के खिलाफ हालात का फायदा उठाना संतोषजनक है। उन्होंने कहा, 'गेंद को मूव होते हुए देखकर अच्छा लगा, इसका फायदा उठाया। लक्ष्य का पीछा करना भी अच्छा रहा। गेंद स्विंग कर रही थी, काफी संतोषजनक। मजा आया, उन्हें कम स्कोर पर आउट करना अच्छा रहा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed