{"_id":"60a35fdffff3ce7d3a7da89c","slug":"on-world-test-championship-final-kane-williamson-said-it-is-a-fantastic-challenge-to-play-against-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"डब्ल्यूटीसी: भारतीय टीम को लेकर केन विलियमसन ने कही बड़ी बात, बोले- भारत के खिलाफ खेलना शानदार चुनौती","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
डब्ल्यूटीसी: भारतीय टीम को लेकर केन विलियमसन ने कही बड़ी बात, बोले- भारत के खिलाफ खेलना शानदार चुनौती
Tue, 18 May 2021 12:04 PM IST
प्रियंका तिवारी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Tue, 18 May 2021 12:04 PM IST
सार
भारत के खिलाफ जून में होने वाली टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल को लेकर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि इस मैच को लेकर मैं रोमांचित हूं। इस मैच को जीतना सोने पर सुहागा होगा।
विज्ञापन
केन विलियमसन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगले महीने 18 जून से होने वाली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम का सामना न्यूजीलैंड से होना है। इस मैच को लेकर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन रोमांचित हैं। उन्होंने इस मैच को न्यूजीलैंड के लिए ‘शानदार चुनौती’ बताया है। दरअसल, विलियमसन ने आईसीसी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किए गए एक वीडियो पर बात करते हुए कहा, ‘भारत के खिलाफ खेलना शानदार चुनौती होता है।’
विज्ञापन
विलियमसन ने और क्या कहा फाइनल मैच को लेकर
विलियमसन ने आगे कहा, ‘फाइनल खेलना रोमांचक होता है और उसे जीतना सोने पे सुहागा।’ विलियमसन के बारे में पूछने पर कीवी कप्तान ने कहा कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में मुकाबले काफी रोचक रहे। भारत, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के खिलाफ हमारी श्रृंखला काफी प्रतिस्पर्धी रही। फिलहाल न्यूजीलैंड के अधिकांश क्रिकेटर इंग्लैंड पहुंच गए हैं, जहां दो जून से उन्हें दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला इंग्लैंड के खिलाफ खेलनी है। भारतीय टीम जून के पहले सप्ताह में यहां पहुंचेगी।
विज्ञापन
विकेट और भारतीय तेज गेंदबाजी को लेकर खुलकर बोले वैगनेर
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नील वैगनेर ने स्वीकार किया कि भारत के पास इंग्लैंड के हालात का बेहतर इस्तेमाल करने वाले अच्छे तेज गेंदबाज हैं, लेकिन विकेट कभी भी सपाट हो सकती है। भारत के पास उम्दा तेज गेंदबाज हैं, जो गेंद को स्विंग करा सकते हैं, लेकिन धूप होने पर विकेट सपाट भी हो सकती है, जिससे उन्हें मदद नहीं मिलेगी। वैगनेर ने बताया कि इंग्लैंड में हालात तेजी से बदलते हैं, इसलिए मैं ज्यादा नहीं सोच रहा। जिन चीजों पर वश नहीं, उनके बारे में क्या सोचना।
विज्ञापन
मैं रोमांचित हूं लेकिन भावनाओं ने नहीं बहना चाहता: हनुमा
इंग्लैंड में वार्विकशर काउंटी के लिए खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज हनुमा विहारी ने कहा है कि देश के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना शानदार अनुभव है। हनुमा ने कहा, ‘मैं काफी रोमांचित हूं, लेकिन मैच के महत्व को देखते हुए भावनाओं में नहीं बहना चाहता। एक खिलाड़ी के तौर पर भारत के लिए खेलना हमेशा बेहतरीन अनुभव होता है।’