{"_id":"cd05591e-75c0-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"on-valentines-a-special-gift-for-wife-says-shikhar-dhwan","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैलेंटाइन पर पत्नी को दूंगा खास गिफ्टः शिखर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वैलेंटाइन पर पत्नी को दूंगा खास गिफ्टः शिखर
चेन्नई/एजेंसी
Updated Wed, 13 Feb 2013 03:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवराज सिंह, गौतम गंभीर और सुरेश रैना को पछाड़ते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट टीम में जगह बनाने वाले शिखर धवन वैलेंटाइन डे को लेकर खासे उत्साहित दिख रहे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली से खेलने वाले शिखर धवन ने कहा कि वह इस वैलेंटाइन डे को खास बनाने के लिए अपनी पत्नी आयशा को एक प्यारा सा तोहफा देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए निश्चित ही खास मौका होगा। मैं इसे अपनी पत्नी और दोनों बेटियों के साथ मनाना चाहता हूं। मुझे आयशा के लिए एक अच्छा सा तोहफा ढूंढना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुझे टीम इंडिया में चुना गया है और मैं इस मौके को गंवाना नहीं चाहता। मैंने इस पल का बहुत लंबे समय तक इंतजार किया है। मेरे मुश्किल हालात में मेरी पत्नी मजबूत सहारा बनकर हमेशा मेरे साथ खड़ी रहीं।
विज्ञापन