{"_id":"615daf598ebc3ef8d81d7f20","slug":"on-this-day-in-2013-sachin-and-dravid-played-their-last-ipl-match","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल: साल 2013 में आज के दिन ही आखिरी बार इंडियन प्रीमियर लीग में उतरे थे सचिन और द्रविड़, तेंदुलकर की टीम बनी थी विजेता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईपीएल: साल 2013 में आज के दिन ही आखिरी बार इंडियन प्रीमियर लीग में उतरे थे सचिन और द्रविड़, तेंदुलकर की टीम बनी थी विजेता
Wed, 06 Oct 2021 07:45 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 06 Oct 2021 07:45 PM IST
सार
सचिन और द्रविड़ के आखिरी मैच में मुंबई की टीम राजस्थान पर भारी रही थी। मुंबई ने यह मैच 33 रनों से जीता था और मास्टर ब्लास्टर को खिताबी जीत के साथ विदा किया था।
विज्ञापन
सचिन ने खिताबी जीत के साथ आईपीएल को अलविदा कहा था, जबकि द्रविड़ को अपने आखिरी मैच में हार मिली थी।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ भारतीय क्रिकेट के सबसे महान खिलाड़ियों में शामिल हैं। इन दोनों दिग्गजों ने भारत के लिए कई यादगार पारियां खेली हैं और भारतीय टीम को जीत दिलाई है। हालांकि, जब आईपीएल की शुरुआत हुई थी, तब तक ये दोनों खिलाड़ी अपने करियर में काफी आगे आ चुके थे। इसके बावजूद इन दोनों खिलाड़ियों ने आईपीएल में कई कमाल की पारियां खेली हैं। सचिन ने तो आईपीएल में भी तिहाई का आंकड़ा छुआ था और मुंबई के लिए एस सीजन में 500 से ज्यादा रन भी बनाए हैं। इन दोनों दिग्गजों ने आज के दिन ही आईपीएल में अपना आखिरी मैच खेला था। इस मैच में सचिन की टीम द्रविड़ की टीम पर भारी रही थी।
सचिन और द्रविड़ ने जिस मैच में आईपीएल को अलविदा कहा था वह कोई सामान्य मैच नहीं था। इन दोनों ने चैंपियंस लीग के फाइनल में आईपीएल से संन्यास लिया था। रोहित की कप्तानी में मुंबई ने यह मैच 33 रन से जीता था और द्रविड़ की विदाई उतनी शानदार नहीं हुई थी, लेकिन सचिन के लिए यह मैच यादगार था।
विज्ञापन
सचिन और द्रविड़ ने जिस मैच में आईपीएल को अलविदा कहा था वह कोई सामान्य मैच नहीं था। इन दोनों ने चैंपियंस लीग के फाइनल में आईपीएल से संन्यास लिया था। रोहित की कप्तानी में मुंबई ने यह मैच 33 रन से जीता था और द्रविड़ की विदाई उतनी शानदार नहीं हुई थी, लेकिन सचिन के लिए यह मैच यादगार था।
विज्ञापन
Trending Videos
मुंबई ने बनाए थे 202 रन
टी-20 चैंपियंस लीग के फाइनल में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए थे। मुंबई के लिए ड्वेन स्मिथ ने सबसे ज्यादा 44 रन की पारी खेली थी, जबकि सचिन 15 रन बनाकर आउट हुए थे। इसके जवाब में राजस्थान की टीम सिर्फ 169 रन बना पाई थी और मुंबई ने 33 रन से यह मैच जीत लिया था। इस खिताबी जीत के साथ ही सचिन ने आईपीएल को अलविदा कहा था। सचिन अब मुंबई के मेंटर की भूमिका में हैं, जबकि द्रविड़ नेशनल क्रिकेट एकेडमी के प्रमुख बने हुए हैं।