फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   On this day 9 December 2014 Virat Kohli led India in a Test match for the first time against Australia at Adelaide

कप्तानी के सात साल: विराट ने आज के दिन पहली बार टेस्ट में संभाली थी कमान, एडिलेड में दोनों पारियों में जड़े थे शतक

Thu, 09 Dec 2021 01:17 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Thu, 09 Dec 2021 01:17 PM IST
सार

विराट कोहली ने आज के ही दिन पहली बार टेस्ट मैच में भारत की कप्तानी की थी। यह मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेला गया था। इस मैच में विराट ने दोनोें पारियों में शतक लगाए थे। 

विज्ञापन
On this day 9 December 2014 Virat Kohli led India in a Test match for the first time against Australia at Adelaide
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सात साल पहले यही वह दिन था जब विराट कोहली ने पहली बार टेस्ट मैच में टीम इंडिया की कप्तानी की थी। विराट कोहली ने 9 दिसंबर 2014 को टेस्ट में अपनी कप्तानी का डेब्यू ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए एडिलेड टेस्ट में किया था। यह चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला था। यही वह सीरीज थी जिसमें एमएस धोनी ने तीसरे मैच के बाद टेस्ट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। 
विज्ञापन


विराट ने दोनों पारियों में लगाए थे शतक

कप्तान के तौर पर विराट कोहली का डेब्यू शानदार रहा था। इस मुकाबले में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे विराट ने टीम इंडिया के पहली पारी में शतक लगाया। उन्होंने पहली इनिंग्स में 184 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 115 रन बनाए थे। विराट का यह सफर यहीं नहीं थमा। इसके बाद दूसरी पारी में भी उन्होंने बेहतरीन बैटिंग करते हुए 141 रनों की पारी खेली थी। इस इनिंग्स में उन्होंने 175 गेंदों पर 16 चौके और एक छक्के के जरिए बनाए। 
विज्ञापन


48 रनों से हारा भारत

विराट कोहली दोनों पारियों में शतक लगाने के बावजूद भारत की हार नहीं टाल पाए। कंगारुओं की पहली पारी के 517 रनों के जवाब में भारत अपनी पहली इनिंग्स में 444 रन बनाने में सफल रहा। जबकि दूसरी पारी ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट पर 290 रन बनाकर घोषित की। भारत को मैच जीतने के लिए 364 रनों का टारगेट मिला। टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही और पहला विकेट 16 रनों पर गिर गया। शिखर धवन 9 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद पुजारा भी 21 रन बनाकर चलते बने। चौथे नंबर पर बैटिंग करने आए विराट ने भारत मैच जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। वह 141 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन विराट के आउट होने के बाद टीम इंडिया का कोई भी खिलाड़ी मैदान पर टिक न सका। पूरी टीम 315 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed