कदम: सस्पेंड होने के बाद रॉबिन्सन का बड़ा फैसला, क्रिकेट से लिया ब्रेक
पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद 27 साल के रॉबिन्सन ने माफी मांगते हुए कहा था कि 18 साल की उम्र में जब उन्होंने ये नस्लवादी ट्वीट किए थे तो वह जीवन में मुश्किल दौर से गुजर रहे थे। उनकी माफी के बावजूद हालांकि ईसीबी ने पहले टेस्ट के बाद उन्हें निलंबित कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने कुछ समय के लिए क्रिकेट से दूर होने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी उनके काउंटी क्रिकेट क्लब ससेक्स ने दी। ससेक्स ने एक बयान जारी करते हुए कहा, एक कठिन सप्ताह के बाद ओली ने अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए खेल से एक छोटा ब्रेक लेने का फैसला किया है। मानसिक स्वास्थ्य और भलाई क्लब के लिए एक प्राथमिकता है और इस तरह ससेक्स क्रिकेट अपने फैसले में ओली का पूरा समर्थन करता है। जब वह लौटने के लिए तैयार होंगे, तो उनका वापस स्वागत किया जाएगा। हम ओली के साथ संपर्क में रहेंगे और उनकी उपलब्धता के बारे में और अपडेट जारी करेंगे।'
Club statement regarding Ollie Robinson:
— Sussex Cricket (@SussexCCC) June 10, 2021
बता दें कि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रॉबिन्सन को 18 साल की उम्र में भेदभावपूर्ण ट्वीट करने के लिए जांच लंबित रहने तक बीते रविवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से निलंबित कर दिया गया। रॉबिन्सन ने मैच में सात विकेट लिए और इंग्लैंड की पहली पारी में 42 रन का अहम योगदान दिया था। बता दें कि रॉबिन्सन ने ये ट्वीट तब किए थे जब वह 18-19 साल के थे। ये ट्वीट नस्लवादी और लिंगभेद से जुड़े थे। मैच के पहले दिन इन ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा होती रही जिसके बाद रॉबिन्सन ने माफी मांगी थी। पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद 27 साल के रॉबिन्सन ने माफी मांगते हुए कहा था कि 18 साल की उम्र में जब उन्होंने ये नस्लवादी ट्वीट किए थे तो वह जीवन में मुश्किल दौर से गुजर रहे थे। उनकी माफी के बावजूद हालांकि ईसीबी ने पहले टेस्ट के बाद उन्हें निलंबित कर दिया और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक जांच शुरू की।