फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ODI World Cup 2023: Team India will become champion, AB de Villiers chose his favorite team, names finalist

ODI World Cup: 'मुझे लगता है कि यह टीम फिर चैंपियन बनेगी', एबी डिविलियर्स ने चुनी अपनी पसंदीदा टीम, कही यह बात

Sat, 19 Aug 2023 08:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 19 Aug 2023 08:25 PM IST
सार

वर्ल्ड कप जीतने के लिए इस टीम को दावेदार बताते हुए डिविलियर्स ने सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए चार मजबूत दावेदारों के नाम भी लिए। डिविलियर्स ने दक्षिण अफ्रीका की टीम की भी तारीफ की।

विज्ञापन
ODI World Cup 2023: Team India will become champion, AB de Villiers chose his favorite team, names finalist
एबी डिविलियर्स ने विश्व कप जीतने के लिए भारत को सबसे मजबूत दावेदार बताया है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाजों में शुमार एबी डिविलियर्स ने आगामी वनडे विश्व कप को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने वह टीम चुनी है, जिसे वह इस साल विश्व कप जीतने का प्रबल दावेदार मानते हैं। इसके अलावा डिविलियर्स ने सेमीफाइनल के लिए चार दावेदार टीमों का भी नाम लिया है। वनडे विश्व कप की शुरुआत पांच अक्तूबर से होने जा रही है। भारत में होने वाला यह विश्व कप भारत के 10 शहरों में खेला जाएगा और इसमें 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में पांच अक्तूबर को खेला जाएगा। वहीं, फाइनल 19 नवंबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 14 अक्तूबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन

डिविलियर्स ने भारत को बताया पसंदीदा

डिविलियर्स के मुताबिक, भारतीय टीम 2011 की तरह इस साल भी विश्व कप का स्वर्णिम अंत करेगी। 2011 में भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में विश्व कप जीता था। अपने यूट्यूब चैनल पर डिविलियर्स ने कुछ सवालों का जवाब देते हुए यह बात कही। सेमीफाइनल के लिए चार दावेदारों का नाम पूछे जाने पर डिविलियर्स ने कहा- मुझे लगता है कि भारतीय टीम फिर से वर्ल्ड कप जीत जाएगी। उनके लिए यह एक परिकथा होगी। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए मैं भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया को दावेदार मानता हूं। इसके बाद मैं चाहता हूं कि दक्षिण अफ्रीका की टीम अंतिम चार में पहुंचे। पाकिस्तान के पास भी अंतिम चार में पहुंचने की अच्छी संभावना है, लेकिन मेरे लिए दक्षिण अफ्रीका ही चौथी टीम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन गैर एशियाई देशों को सेमीफाइनल में पहुंचने का दावेदार बताया

ODI World Cup 2023: Team India will become champion, AB de Villiers chose his favorite team, names finalist
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
डिविलियर्स ने कहा- मैंने सेमीफाइनल के लिए तीन गैर एशियाई देशों को चुना है, जो कि जोखिम भरा फैसला है, लेकिन मैं अपने इस फैसले के साथ टिका रहूंगा। मुझे लगता है कि भारत में पिच अच्छी होंगी। मुझे नहीं लगता है कि वहां ऐसी पिचें होंगी जिससे किसी को कोई परेशानी हो। डिविलियर्स ने भारत को विश्व चैंपियन बनने के लिए पसंदीदा बताने के अलावा अपनी दूसरी फाइनलिस्ट टीम भी चुनी। उन्होंने डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को फाइनलिस्ट बताया। डिविलियर्स ने कहा- फाइनल में इंग्लैंड और भारत के बीच मुकाबला होगा। यदि दोनों टीमें फाइनल में आपस भिड़ती हैं, तो मुझे लगता है कि यह शानदार होगा। हालांकि मैं सच में चाहता हूं कि दक्षिण अफ्रीकी टीम फाइनल में पहुंचे।
विज्ञापन

स्टोक्स के यू टर्न पर डिविलियर्स का बयान

डिविलियर्स ने कहा- मुझे नहीं लगता कि यह उनके लिए आसान होगा, लेकिन कभी हार मत मानो। यह विश्व कप है जिसमें दक्षिण अफ्रीका से सबसे कम उम्मीदें हैं और यह उनके लिए अच्छा हो सकता है। टीम के खिलाड़ी बहुत प्रतिभाशाली हैं और बहुत कम आंके जा रहे हैं। डिविलियर्स बेन स्टोक्स के वनडे संन्यास को पलटने के फैसले से आश्चर्यचकित नहीं हैं। उन्हें लगता है कि स्टोक्स टेस्ट क्रिकेट में सक्रिय रहे हैं, ऐसे में उन्हें वापसी में ज्यादा दिक्कत नहीं होगी।

इंग्लैंड की टीम को फाइनल में पहुंचने का दावेदार बताया

ODI World Cup 2023: Team India will become champion, AB de Villiers chose his favorite team, names finalist
बेन स्टोक्स वनडे रिटायरमेंट से वापस आ गए हैं - फोटो : सोशल मीडिया
डिविलियर्स ने कहा- बेन स्टोक्स अभी भी क्रिकेट खेल रहे हैं, इसलिए यह उतना अजीब नहीं है कि वह खुद को विश्व कप के लिए उपलब्ध करा रहे हैं। इंग्लैंड की टीम वास्तव में मजबूत, बहुत शक्तिशाली सेटअप वाली दिखती है और मुझे लगता है कि टीम फाइनल तक पहुंचेगी  स्टोक्स ने पिछले साल 18 जुलाई को वनडे क्रिकेट से अचानक संन्यास की घोषणा की थी, लेकिन इस साल आगामी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उन्हें टीम में चुना गया है। स्टोक्स इंग्लैंड के लिए वर्ल्ड कप के संभावितों में भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed