फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ODI World Cup 2023: Pakistan Says Not Certain Can Come To India, says Report; World Cup Schedule; IND vs PAK

Report: वर्ल्ड कप शेड्यूल तय होने के बाद पाकिस्तान की गीदड़भभकी, कहा- भारत जाना अभी तय नहीं, सरकार लेगी फैसला

Wed, 28 Jun 2023 09:19 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 28 Jun 2023 09:19 AM IST
सार

आईसीसी ने पीसीबी की सभी मांगों को ठुकरा दिया। अब पाकिस्तान ने फिर से भारत नहीं आने की गीदड़भभकी दी है, जबकि आईसीसी ने उसकी उपलब्धता को पूछकर ही शेड्यूल जारी किया है।

विज्ञापन
ODI World Cup 2023: Pakistan Says Not Certain Can Come To India, says Report; World Cup Schedule; IND vs PAK
पाकिस्तान की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल और वेन्यू में बदलाव की मांग को ठुकरा दिया। मंगलवार को जारी किए गए वर्ल्ड कप के फाइनल शेड्यूल के मुताबिक पाकिस्तान का भारत से मुकाबला अहमदाबाद में होना तय हो गया है। वहीं, आईसीसी ने अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान के मैच के वेन्यू को बदलने की पीसीबी की मांग को ठुकरा दिया।
विज्ञापन


पीसीबी ने आईसीसी और बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच बेंगलुरु में और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच चेन्नई में करानी की मांग की थी। हालांकि, शेड्यूल आने के बाद यह तय हो गया है कि पाकिस्तान-अफगानिस्तान मैच चेन्नई में ही और पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया मैच बेंगलुरु में खेला जाएगा।
विज्ञापन

ODI World Cup 2023: Pakistan Says Not Certain Can Come To India, says Report; World Cup Schedule; IND vs PAK
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट को डर है कि चेपक की स्पिन की मददगार पिच पर अफगानिस्तान फायदा उठा सकता है। हालांकि, आईसीसी ने पीसीबी की सभी मांगों को ठुकरा दिया। अब पाकिस्तान ने फिर से भारत नहीं आने की गीदड़भभकी दी है, जबकि आईसीसी ने उसकी उपलब्धता को पूछकर ही शेड्यूल जारी किया है।

सरकार से पूछ कर ही फैसला लेगा पीसीबी

पीसीबी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव अब कम से कम 17 जुलाई तक स्थगित हो गए हैं, लेकिन यह देखना बाकी है कि बोर्ड विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा पर क्या प्रतिक्रिया देता है। पीसीबी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, एक आधिकारिक सूत्र ने यह स्पष्ट किया कि शेड्यूल को मंजूरी के लिए सरकार के पास भेजा जाएगा। उन्होंने कहा, "विश्व कप में हमारी भागीदारी, 15 अक्तूबर को अहमदाबाद में भारत के खिलाफ मैच या अगर हम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करते हैं तो मुंबई में खेलना, यह सब सरकार की मंजूरी पर निर्भर करेगा।"
विज्ञापन

पाकिस्तान सरकार ने एनओसी जारी नहीं की

ODI World Cup 2023: Pakistan Says Not Certain Can Come To India, says Report; World Cup Schedule; IND vs PAK
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि अब तक सरकार ने पीसीबी को भारत की यात्रा के लिए कोई एनओसी जारी नहीं की है और चूंकि यह एक संवेदनशील मुद्दा है इसलिए बोर्ड अपनी सरकार से स्पष्ट निर्देश मिलने के बाद ही आगे बढ़ सकता है। अधिकारी ने कहा, "हमने आईसीसी को पहले ही सूचित कर दिया है कि टूर्नामेंट में हमारी भागीदारी या आयोजन स्थलों पर कोई भी मुद्दा सबसे पहले पीसीबी को भारत की यात्रा के लिए सरकार से मंजूरी मिलने से जुड़ा है।"

2016 में पिछली बार भारत आई थी पाकिस्तानी टीम

पाकिस्तान ने आखिरी बार भारत में 2016 में टी20 वर्ल्ड कप खेला था। पीसीबी की क्रिकेट प्रबंधन समिति के दो पूर्व सदस्यों द्वारा दायर याचिकाओं पर सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराने के खिलाफ बलूचिस्तान उच्च न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश जारी किया गया था। इतना ही नहीं, पाकिस्तान क्रिकेट में भ्रम की स्थिति बनी हुई है कि इस तरह का विवाद से विश्व कप पाकिस्तान के विश्व कप अभियान पर क्या असर पड़ेगा। मौजूदा समय में बोर्ड का संचालन अंतरिम अध्यक्ष अहमद शहजाद फारूक राणा कर रहे हैं।

पाकिस्तान का सेमीफाइनल मैच कोलकाता में होगा

ODI World Cup 2023: Pakistan Says Not Certain Can Come To India, says Report; World Cup Schedule; IND vs PAK
रोहित शर्मा और बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
अध्यक्ष पद के लिए नामांकित जका अशरफ को आधिकारिक तौर पर प्रमुख पद का कार्यभार संभालने के लिए बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के वोट जीतने होंगे। वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के लिए दो वेन्यू तय किए गए हैं। पहला सेमीफाइनल मुंबई और दूसरा कोलकाता में खेला जाएगा। हालांकि, पाकिस्तान के लिए आईसीसी ने एक शर्त भी रखी है। आईसीसी के मुताबिक, अगर पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंचती है तो वह अपना मैच कोलकाता में ही खेलेगी। वहीं, टीम इंडिया अगर सेमीफाइनल में पहुंचती है तो वह अपना मैच मुंबई के वानखेड़े में खेलेगी। अगर भारत सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ता है तो भारत को कोलकाता में ही खेलना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed