फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ODI World Cup 2023 India Schedule Venues Matches Know India vs Pakistan WC Venue Date

WC 2023 India Schedule : विश्व कप में भारत का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया से, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

Tue, 27 Jun 2023 01:41 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Tue, 27 Jun 2023 01:41 PM IST
सार

ICC ODI World Cup 2023 India Full Schedule :  भारतीय टीम विश्व कप में अपना पहला मैच आठ अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया में खेलेगी। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, भारत का ग्रुप राउंड में पाकिस्तान से 15 अक्तूबर को महामुकाबला होगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

विज्ञापन
ODI World Cup 2023 India Schedule Venues Matches Know India vs Pakistan WC Venue Date
2023 वनडे विश्व कप में भारत का शेड्यूल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत में इस साल अक्तूबर-नवंबर में होने वाले विश्व कप का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। मुंबई में मंगलवार (27 जून) को एक कार्यक्रम में मैचों की आधिकारिक जानकारी दी गई। भारतीय टीम विश्व कप में अपना पहला मैच आठ अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया में खेलेगी। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, भारत का ग्रुप राउंड में पाकिस्तान से 15 अक्तूबर को महामुकाबला होगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन


वनडे विश्व कप 2023 का पूरा शेड्यूल देखने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
Trending Videos

भारत के मैच
तारीख खिलाफ जगह
8 अक्तूबर ऑस्ट्रेलिया चेन्नई
11 अक्तूबर अफगानिस्तान दिल्ली
15 अक्तूबर पाकिस्तान अहमदाबाद
19 अक्तूबर बांग्लादेश पुणे
22 अक्तूबर न्यूजीलैंड धर्मशाला
29 अक्तूबर इंग्लैंड लखनऊ
2 नवंबर क्वालीफायर-2 मुंबई
5 नवंबर दक्षिण अफ्रीका कोलकाता
11 नवंबर क्वालीफायर-1 बेंगलुरु
15 नवंबर सेमीफाइनल-1 मुंबई
16 नवंबर सेमीफाइनल-2 कोलकाता
19 नवंबर फाइनल अहमदाबाद
विज्ञापन

भारत के 10 शहरों में होंगे मुकाबले
विश्व कप के मैच भारत के 10 शहरों में खेले जाएंगे। हैदराबाद, अहमदाबाद, धर्मशाला, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता में मुकाबले हैं। हैदराबाद के अलावा गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम 29 सितंबर से 3 अक्तूबर तक अभ्यास मैचों की मेजबानी करेंगे।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में खेलेंगी 10 टीमें
इस विश्व कप में कुल 10 टीमें भाग लेंगी। आठ टीमें पहले ही इस टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं और बाकी दो स्थानों के लिए जिम्बाब्वे में क्वालिफायर राउंड खेला जा रहा है, जिसमें सुपर सिक्स में छह टीमें पहुंच चुकी हैं। इनमें से दो टीमें भारत में होने वाले विश्व कप के मुख्य राउंड में भाग लेंगी।

राउंड रॉबिन फॉर्मेट में होगा विश्व कप
इस विश्व कप में सभी टीमें बाकी नौ टीमों के साथ राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेलेंगी। इनमें से अंक तालिका में शुरुआती चार स्थान पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी और यहां जीतने वाली टीमें फाइनल में भिडे़ंगी। पिछली बार इंग्लैंड में भी इसी फॉर्मेट में विश्व कप का आयोजन हुआ था। तब इंग्लिश टीम ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed