फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ODI WC: South African coach explained the reason for the defeat, held these players including Rabada responsib

ODI WC: दक्षिण अफ्रीकी कोच ने बताई हार की वजह, रबाडा सहित इन खिलाड़ियों को बताया जिम्मेदार

Thu, 19 Oct 2023 12:25 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 19 Oct 2023 12:25 AM IST
सार

नीदरलैंड ने वर्षाबाधित मैच में सात विकेट 140 रन पर गंवाने के बाद आठ विकेट पर 245 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 42.5 ओवर में 207 रन पर आउट हो गई। 

विज्ञापन
ODI WC: South African coach explained the reason for the defeat, held these players including Rabada responsib
दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के कोच रॉब वॉल्टर ने विश्वकप में नीदरलैंड के हाथों 38 रन से अप्रत्याशित हार के लिए डेथ ओवरों में खराब गेंदबाजी और बल्लेबाजी में खराब शुरुआत को दोषी ठहराया है। नीदरलैंड ने वर्षाबाधित मैच में सात विकेट 140 रन पर गंवाने के बाद आठ विकेट पर 245 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 42.5 ओवर में 207 रन पर आउट हो गई। इससे पहले अफगानिस्तान ने दिल्ली में गत चैंपियन इंग्लैंड को 69 रन से हराया था। वॉल्टर ने कहा ,‘ सात विकेट 140 रन पर लेने के बाद मैच पर नियंत्रण हो जाना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं कर पाना निराशाजनक है। उसके बाद से मैच हमारे हाथ से निकल गया।’ उन्होंने कहा ,‘ बल्लेबाजी में भी हम 245 रन नहीं बना सके। खराब शुरुआत का हमें खामियाजा भुगतना पड़ा।’ उन्होंने कहा कि दो उलटफेर से साबित हो गया कि विश्वकप में किसी टीम को हलके में नहीं लिया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed