{"_id":"65302ae8af732c53d80b26f3","slug":"odi-wc-pakistan-eyes-shaheen-s-form-mir-can-replace-shadab-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"ODI WC: पाकिस्तान की निगाह शाहीन के फॉर्म पर, शादाब की जगह आ सकते हैं मीर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ODI WC: पाकिस्तान की निगाह शाहीन के फॉर्म पर, शादाब की जगह आ सकते हैं मीर
Thu, 19 Oct 2023 12:28 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 19 Oct 2023 12:28 AM IST
सार
नसीम शाह के चोटिल हो जाने के कारण बाहर हो जाने से पाकिस्तान का दारोमदार आफरीदी पर है लेकिन वह अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उन्होंने अब तक तीन मैच में केवल चार विकेट लिए हैं और उनका इकोनॉमी रेट 6.31 है।
विज्ञापन
पाकिस्तान टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने बुधवार को यहां एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कड़ा अभ्यास किया। टीम को इस बात से राहत है कि उनके बाएं हाथ के मुख्य गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी को अब बुखार के लक्षण नहीं हैं। शहर में आने के बाद पाकिस्तान के कई खिलाड़ियों को बुखार ने जकड़ लिया था। अफरीदी गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल के साथ मैदान पर पहुंचे। तेइस वर्षीय तेज गेंदबाज शाहीन ने मोर्कल की निगरानी में नेट पर छोटे रन अप से गेंदबाजी की। इसके बाद उन्होंने अपनी गति बढ़ाई और दाएं हाथ के बल्लेबाजों को परेशान किया। उन्होंने बाद में बल्लेबाजी में भी हाथ आजमाया।
नसीम शाह के चोटिल हो जाने के कारण बाहर हो जाने से पाकिस्तान का दारोमदार आफरीदी पर है लेकिन वह अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उन्होंने अब तक तीन मैच में केवल चार विकेट लिए हैं और उनका इकोनॉमी रेट 6.31 है। पाकिस्तानी गेंदबाजों में उनसे खराब इकोनॉमी रेट केवल लेग स्पिनर शादाब खान (6.55) का है। उनका औसत भी 34.75 है।
आफरीदी के अलावा पाकिस्तान शादाब की फॉर्म को लेकर भी चिंतित है जिन्होंने अभी तक तीन मैच में दो विकेट लिए हैं और इस बीच काफी रन भी लुटाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी जगह पर सियालकोट के रहने वाले 27 वर्षीय लेग स्पिनर उस्मा मीर को अंतिम एकादश में लिया जा सकता है। मीर बुखार से उबर चुके हैं।