फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ODI WC 2023: Pakistan coach excuse - Pakistan's poor performance due to tight security

ODI WC: पाकिस्तानी कोच का बहाना- कड़ी सुरक्षा के कारण हो रहा पाकिस्तान का खराब प्रदर्शन

Fri, 03 Nov 2023 10:41 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 03 Nov 2023 10:41 PM IST
सार

आर्थर ने कहा कि इतने लंबे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ी आपस में घुलने-मिलने में असमर्थ रहे हैं और इसने उन पर गहरा प्रभाव डाला है। 

विज्ञापन
ODI WC 2023: Pakistan coach excuse - Pakistan's poor performance due to tight security
मिकी आर्थर ने भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर बयान दिया था - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के निदेशक मिकी आर्थर ने शुक्रवार को कहा कि मौजूदा विश्वकप में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है भी एक बड़ी वजह है क्योंकि इससे वह होटल के कमरों तक ही सीमित रह गए है। पाकिस्तान अपने सात में से चार मैच हार चुका है और सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उसे बाकी दोनों मैच जीतने होंगे। 
विज्ञापन


टीम शनिवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान में उतरेगी। आर्थर ने कहा, ‘हमारे लिए सबसे मुश्किल स्थिति यह है कि हम कड़ी सुरक्षा के बीच हैं और सच कहूं तो मुझे यह कठिन लगा। यह लगभग वैसा ही है जैसे हम फिर से कोविड काल में आ गए हैं। आप यहां होटल में आप अपनी मंजिल और अपनी टीम के कमरे तक ही सीमित रहते है। सुरक्षा इतनी कड़ी है कि हमारा नाश्ता भी दूसरों से अलग कमरे में होता है।’ 
विज्ञापन


आर्थर ने कहा कि इतने लंबे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ी आपस में घुलने-मिलने में असमर्थ रहे हैं और इसने उन पर गहरा प्रभाव डाला है। उन्होंने कहा, ‘ हमारे खिलाड़ियों को स्वच्छंद होकर रहने की आदत है। इस दौरे पर वह अपनी मर्जी से बाहर निकलने और अलग-अलग जगहों पर जाने सक्षम नहीं रहे है। यह कठिन और दमघोंटू जैसा है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed