फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   NZvWI: Kyle Jamieson swings New Zealand to the top as West Indies face follow-on again

NZvWI: दूसरे टेस्ट का दूसरा दिन, जैमीसन का 'पंजा', वेस्टइंडीज फॉलोआन की कगार पर

Sat, 12 Dec 2020 03:10 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 12 Dec 2020 03:10 PM IST
विज्ञापन
NZvWI: Kyle Jamieson swings New Zealand to the top as West Indies face follow-on again
काइल जेमीसन (फाइल फोटो) - फोटो : ट्विटर

काइल जैमीसन के पांच विकेट की मदद से न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के आठ विकेट महज 124 रन पर निकालकर दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को उसे फॉलोआन की कगार पर धकेल दिया। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 460 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज को फॉलोआन से बचने के लिए अभी भी 136 रन और बनाने हैं।

विज्ञापन


अब तक खेले पांच टेस्ट में जैमीसन ने दूसरी बार पांच विकेट लिए हैं, इसके अलावा वह एक अर्धशतक और दो बार 40 से अधिक रन बना चुके हैं, उन्होंने वेस्टइंडीज के दो विकेट पहले ही ओवर में लगातार दो गेंदों पर लिए लेकिन हैट्रिक लगाने से चूक गए जब अगली गेंद पर पगबाधा की जोरदार अपील अंपायर ने खारिज कर दी।
विज्ञापन


जैमीसन ने जर्मेन ब्लैकवुड और शमारा ब्रूक्स के बीच पांचवें विकेट की 68 रन की साझेदारी भी तोड़ी। इसके बाद वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर (नौ) और अलजारी जोसेफ को आउट करके अपने पांच विकेट पूरे किए। पहले टेस्ट में शतक जमाने वाले ब्लैकवुड ने ही जैमीसन की हैट्रिक नहीं होने दी थी, उन्होंने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी करते हुए 69 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले टिम साउदी ने शीर्षक्रम में क्रेग ब्रैथवेट और डैरेन ब्रावो के विकेट लेकर वेस्टइंडीज को अच्छी शुरूआत नहीं करने दी। वेस्टइंडीज का स्कोर कल 16 ओवर में तीन विकेट पर 29 रन था।

इससे पहले हेनरी निशोल्स और नील वेगनेर ने नौवें विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी करके न्यूजीलैंड को छह विकेट पर 294 रन से 460 रन तक पहुंचाया। निशोल्स 174 रन बनाकर आउट हुए जो उनका सर्वोच्च टेस्ट स्कोर है, इससे पहले उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 162 रन बनाए थे।


वेगनेर 66 रन बनाकर आउट हुए और यह उनका पहला टेस्ट अर्धशतक है। अपनी पारी में उन्होंने आठ चौके और चार छक्के जड़े। निशोल्स ने विल यंग के साथ 70, बी जे वाटलिंग के साथ 55, डेरिल मिशेल के साथ 83 और जैमीसन के साथ 50 रन की साझेदारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed