VIDEO: स्टंप माइक में कैद हुई पाक क्रिकेटरों की मजेदार बातें, सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है। खेल के पहले दिन पाक खिलाड़ियों मोहम्म्द अब्बास और नसीम शाह के बीच की कुछ बातें स्टंप माइक में कैद हो गई। दोनों के बीच की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है।
हुआ यूं कि, पाकिस्तान की पारी के 83वें ओवर के दौरान अब्बास और नसीम आखिरी विकेट के रूप में क्रीज पर मौजूद थे। नसीम ने अब्बास को समझाते हुए कहा, 'अब्बास भाई, आपको पता है सारी जिम्मेदारी मेरे ही ऊपर है...सिंगल कर लें वरना डांट पड़ जाएगी।'
The conversation between Abbas and Naseem Shah 😀
I love it❤😂#NZvPAK #PAKvNZ #Pakistan pic.twitter.com/7uhbijkF2Eविज्ञापन विज्ञापन— RaNa BilaL (@AB18PK) January 3, 2021
पाकिस्तान की पहली पारी 297 रन पर सिमटी
बता दें कि पेसर काइल जैमीसन की घातक गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट मैच के बारिश से प्रभावित पहले दिन रविवार को पहली पारी में 297 रन बनाए। अपना छठा टेस्ट मैच खेल रहे जैमीसन ने अतिरिक्त उछाल से 69 रन देकर पांच विकेट झटके।
शतक से चूके अजहर अली
पाकिस्तान की ओर से अनुभवी बल्लेबाज अजहर अली ने सर्वाधिक 93 रन बनाए, वह शतक से चूक गए। कार्यवाहक कप्तान मोहम्मद रिजवान (61) के बल्ले से भी अर्धशतक निकला। दोनों खिलाड़ियों के बीच पांचवें विकेट के लिए अहम 88 रन की साझेदारी हुई, जिसके बाद ही पाकिस्तान शुरुआती झटकों से उबर पाया।
Stumps in Christchurch 🏏
— ICC (@ICC) January 3, 2021
Trent Boult picks up the last wicket to bowl Pakistan out for 297!
Who impressed you the most today?#NZvPAK scorecard: https://t.co/eVFtwym5wg pic.twitter.com/iqGiW4S0L0