फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   NZvsPAK: Babar Azam ruled out of second New Zealand Test

NZvPAK: दूसरे टेस्ट में भी नहीं खेलेंगे बाबर आजम, रिजवान ही संभालेंगे टीम की कमान

Sat, 02 Jan 2021 04:43 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 02 Jan 2021 04:43 PM IST
विज्ञापन
NZvsPAK: Babar Azam ruled out of second New Zealand Test
बाबर आजम - फोटो : social media

पाकिस्तान के नियमित कप्तान बाबर आजम चोट से उबरने में विफल रहे, जिसके कारण वह दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। मगर कार्यवाहक कप्तान मोहम्मद रिजवान ने उम्मीद जताई कि रविवार से क्राइस्टचर्च में शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच में उनकी टीम के जीतने की बेहतर संभावना है। बाबर ने शुक्रवार को नेट सत्र में भाग लिया था लेकिन शनिवार को उन्हें फिट नहीं होने के कारण मैच के लिए अनुपलब्ध करार दिया गया। 

विज्ञापन


बाबर अपनी फिटनेस को लेकर शत प्रतिशत आश्वस्त नहीं
रिजवान ने मैच पूर्व संध्या पर कहा, 'बाबर टेस्ट मैच के लिए अपनी फिटनेस को लेकर शत प्रतिशत आश्वस्त नहीं है और मुझे पता है कि मैच फिटनेस को लेकर जब तक वह पूरी तरह से सुनिश्चित न हो जाए, वह कोई जोखिम नहीं लेंगे।' बाबर न्यूजीलैंड में अभ्यास के दौरान चोटिल हो गये थे। क्वींसटाउन में थ्रो-डाउन के दौरान उनके अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया था। वह इस दौरे पर एक भी मैच खेले बिना पाकिस्तान वापस लौटेंगे। उनकी गैरमौजूदगी में पाकिस्तान ने पहले टेस्ट में कड़ा संघर्ष किया था और सिर्फ चार ओवर बाकी रहते मैच गंवाया था। 
विज्ञापन


बाबर की गैर मौजूदगी एक बड़ा झटका, वह हमारे अहम खिलाड़ी हैं
इस मैच में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज रिजवान ने कहा, 'बाबर की गैर मौजूदगी बड़ा झटका है क्योंकि वह हमारे अहम खिलाड़ी हैं। हमारे लिए श्रृंखला हालांकि खत्म नहीं हुई है हम अब भी टेस्ट जीत कर इसे को 1-1 से बराबर कर सकते है।' टीम के चिकित्सक सोहेल सलीम ने कहा, 'बाबर की चोट में सुधार है लेकिन वह अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाये हैं। वह हमारे कप्तान और सबसे महत्वपूर्ण बल्लेबाज हैं, इसलिए हम कोई जोखिम नहीं लेना चाहते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान टीम :
मोहम्मद रिजवान (कप्तान, विकेटकीपर), आबिद अली, अजहर अली, फहीम अशरफ, फवाद आलम, हारिस सोहेल, इमरान बट, मोहम्मद अब्बास, नसीम शाह, सरफराज अहमद, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद, सोहेल खान, यासिर शाह और जफर गौहर।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed