{"_id":"5c19ef3ebdec2256b61c1928","slug":"nzvsl-first-test-between-new-zealand-vs-sri-lanka-ends-with-draw","type":"story","status":"publish","title_hn":"NZvSL: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच ड्रॉ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
NZvSL: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच ड्रॉ
Wed, 19 Dec 2018 12:41 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 19 Dec 2018 12:41 PM IST
विज्ञापन
न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच वेलिंगटन में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया। श्रीलंका ने अंतिम दिन बारिश के बीच बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट ड्रॉ कराया जबकि मेजबान टीम कुसाल मेंडिस और एंजेलो मैथ्यूज की ऐतिहासिक साझेदारी को तोड़ने में विफल रही।
विज्ञापन
मेजबान टीम ने जब दूसरी पारी में तीन विकेट पर 287 रन बनाए थे तब अंपायरों ने मैच ड्रॉ समाप्त कराने का फैसला किया. श्रीलंका की टीम इस समय तक न्यूजीलैंड के पहली पारी के स्कोर से नौ रन पीछे थी। बारिश के कारण अंतिम दिन सिर्फ 13 ओवर ही गेंदबाजी हो सकी।
विज्ञापन
मेंडिस ने नाबाद 141 जबकि मैथ्यूज ने नाबाद 120 रन बनाए. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 274 रन की अटूट साझेदारी की, इसके बूते ही श्रीलंका की टीम इस साझेदारी और मौसम की बदौलत मैच ड्रा कराने में सफल रही।
विज्ञापन