फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   NZvPAK: Kane Williamson is in driving seat, century boosts New Zealand on Day 2

NZvPAK: विलियमसन का 23वां शतक, न्यूजीलैंड ने पहली पारी में खड़ा किया 431 रन का पहाड़

Sun, 27 Dec 2020 01:15 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 27 Dec 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
NZvPAK: Kane Williamson is in driving seat, century boosts New Zealand on Day 2
केन विलियमसन

कप्तान केन विलियमसन के 23वें टेस्ट शतक और बीजे वाटलिंग की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन रविवार को यहां अपनी पहली पारी में 431 रन बनाए। विलियमसन ने 129 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने रॉस टेलर (70) के साथ तीसरे विकेट के लिए 120 रन और हेनरी निकोल्स (56) के साथ चौथे विकेट के लिए 133 रन की शतकीय साझेदारियां की।

विज्ञापन


वाटलिंग ने बाद में 73 रन की उपयोगी पारी खेली तथा काइल जेमीसन (32) के साथ सातवें विकेट के लिए 66 रन की भागीदारी की, जिससे न्यूजीलैंड 400 रन की संख्या पार करने में सफल रहा। पाकिस्तान की तरफ से तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने 109 रन देकर चार और लेग स्पिनर यासिर शाह ने 113 रन देकर तीन विकेट लिए।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड ने सुबह तीन विकेट पर 222 रन से आगे खेलना शुरू किया। उस समय विलियमसन 94 और निकोल्स 42 रन पर खेल रहे थे। सुबह के सत्र में ये दोनों बल्लेबाज पवेलियन लौटे। विलियमसन ने नसीम शाह की गेंद पर बेहतरीन कवर ड्राइव से अपना शतक पूरा किया। निकोल्स ने अपना दसवां अर्धशतक पूरा किया, लेकिन पाकिस्तानी गेंदबाजों ने उनकी शॉर्ट पिच गेंदों से परीक्षा ली, उन्होंने आखिर में नसीम शाह की गेंद पर पुल करने के प्रयास में कैच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निकोल्स हालांकि क्रीज नहीं छोड़ना चाहते थे क्योंकि उन्हें लगा कि गेंद उनकी बांह से लगकर गई है। विलियमसन से विचार विमर्श के बाद वह पवेलियन लौट गए, लेकिन टेलीविजन रीप्ले से साफ हो गया कि बल्लेबाज का अनुमान सही था। विलियमसन इसके तुरंत बाद लेग स्पिनर यासिर शाह की गेंद पर स्लिप में हारिस सोहेल को कैच देकर पवेलियन लौटे।


अंपायर ने हालांकि उन्हें आउट नहीं दिया क्योंकि उन्हें लगा कि कैच सही तरह से नहीं लिया गया, लेकिन रीप्ले से साफ हो गया कि कैच सही था। विलियमसन ने 297 गेंदों का सामना करके 12 चौके और एक छक्का लगाया, इसके बाद वाटलिंग ने बखूबी जिम्मेदारी संभाली और अफरीदी की गेंद पर कैच देने से पहले अपनी 145 गेंद की पारी में आठ चौके लगाए। यासिर शाह ने टिम साउदी (शून्य) और नील वैगनर (19) को आउट किया। ट्रेंट बोल्ट आठ रन बनाकर नाबाद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed