फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   NZ W vs IND W India Women team lost to New Zealand in WT20I Harmanpreet said will do better in ODI series

NZ W vs IND W: महिला टीम टी20 में न्यूजीलैंड से हारी, हरमनप्रीत ने कहा- वनडे सीरीज में करेंगे बेहतर प्रदर्शन

Thu, 10 Feb 2022 01:41 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 10 Feb 2022 01:41 AM IST
विज्ञापन
NZ W vs IND W India Women team lost to New Zealand in WT20I Harmanpreet said will do better in ODI series
भारतीय महिला टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर है। - फोटो : ट्विटर
भारतीय महिला टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को एकमात्र टी20 क्रिकेट मैच में 18 रन से हार का सामना करना पड़ा। जीत के लिए भारतीय टीम को 156 रन का लक्ष्य मिला था। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में टीम आठ विकेट पर 137 रन ही बना सकी। ओपनर यस्तिका भाटिया (26) और शेफाली वर्मा (13)ने पहले विकेट के लिए 4.1 ओवर में 41 रन जोड़े जो भारत के लिए सबसे बड़ी साझेदारी थी। वहीं, कप्तान हरमनप्रीत कौर भी फॉर्म में नहीं थीं। वे 13 गेंद पर 12 रन ही बना सकीं। 
विज्ञापन


एस मेघना ने 30 गेंद में छह चौकों की मदद से 37 रन की पारी खेली और रिचा घोष (12) के साथ चौथे विकेट के लिए 34 रन जोड़े। मेघना के आउट होने के बाद भारतीय बल्लेबाजी ढह गई। मेघना का विकेट गिरने के समय भारत को 5.1 ओवर में 55 रन बनाने थे जो निचले क्रम के लिए काफी कठिन काम था। न्यूजीलैंड के लिए जेस केर, एमेलिया केर और केली जेनसेन ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन


इससे पहले अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा (2/26)और पूजा वस्त्राकर (2/16) ने दो-दो विकेट लेकर न्यूजीलैंड को पांच विकेट पर 155 रन पर रोक दिया। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ ने चार ओवर में 39 रन देकर एक विकेट लिया। न्यूजीलैंड के लिए कप्तान सोफी डेवाइन ने 23 गेंद में 31 और सूजी बेट्स ने 34 गेंद में 36 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े। दोनों टीमें अब शनिवार से पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंधाना के क्वारंटीन में बढ़ोतरी
भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना क्राइस्टचर्च में दो अन्य खिलाड़ियों मेघना सिंह और रेणुका सिंह के साथ अतिरिक्त क्वारंटीन में हैं। इस कारण वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 मैच में नहीं खेल सकीं। उनका शनिवार को पहले वनडे में भी खेलना मुश्किल लग रहा है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उनका क्वारंटीन क्यों बढ़ाया गया है।


वनडे सीरीज में बेहतर करेंगे : हरमनप्रीत 
न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टी20 में 18 रन से मिली हार के बाद कहा कि इस मैच से काफी कुछ सीखा जिससे आगामी मैचों में सुधार करेंगे। हरमनप्रीत ने कहा, ‘जब हम गेंदबाजी कर रहे थे तो मैच में थे लेकिन दुर्भाग्य से हमारे लिए अंत के कुछ ओवर अच्छे नहीं रहे। बल्लेबाजी में भी हम कोई भागीदारी नहीं बना सके लेकिन हमने इस मैच से काफी सीख ली है और उम्मीद करते हैं कि हम आगामी मैचों में सुधार करेंगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed