फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   NZ vs WI: New Zealand Beat West Indies by 9 Runs in 3rd T20I to Take 2-1 Series Lead

NZ vs WI T20: न्यूजीलैंड ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को नौ रन से हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल की

Sun, 09 Nov 2025 12:53 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नेलसन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नेलसन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 09 Nov 2025 12:53 PM IST
सार

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 177 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में वेस्टइंडीज की पारी 19.5 ओवर में 168 रन पर सिमट गई।

विज्ञापन
NZ vs WI: New Zealand Beat West Indies by 9 Runs in 3rd T20I to Take 2-1 Series Lead
न्यूजीलैंड की टीम - फोटो : @BLACKCAPS twitter

विस्तार

न्यूजीलैंड ने काइल जेमीसन की अंतिम ओवर में शानदार गेंदबाजी से रविवार को तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में वेस्टइंडीज को नौ रन से हरा दिया। न्यूजीलैंड ने इस तरह पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है।
विज्ञापन


जेमीसन ने गुरुवार को दूसरे मैच में भी आखिरी ओवर फेंका था जिसे न्यूजीलैंड ने तीन रन से जीत लिया था। वेस्टइंडीज ने पहला मैच सात रन से जीता था। तीनों मैचों का फैसला अंतिम ओवर में हुआ है।
विज्ञापन

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 177 रन का स्कोर खड़ा किया। फिर लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज ने 13वें ओवर में 88 रन पर आठ विकेट गंवा दिए थे जिससे लग रहा था कि न्यूजीलैंड आसानी से जीत जाएगा, लेकिन रोमारियो शेफर्ड ने 34 गेंद में 49 और शमर स्प्रिंगर ने 20 गेंद में 39 रन बना दिए। जिससे वेस्टइंडीज को अंतिम ओवर में जीत के लिए 14 रन की दरकार थी। शेफर्ड और अकील होसेन क्रीज पर थे।

आखिरी ओवर फेंकने की जिम्मेदारी फिर से लंबे कद के तेज गेंदबाज जैमीसन को दी गई। उन्होंने संयम से गेंदबाजी करते हुए पहली चार गेंद में सिर्फ दो रन दिए और पांचवीं गेंद पर शेफर्ड को आउट कर मैच खत्म कर दिया। रविवार को एक बार फिर शीर्ष क्रम के चरमराने के बाद पुछल्ले बल्लेबाजों ने वेस्टइंडीज की पारी को संभाला।

मेहमान टीम ने पारी के दूसरे ओवर में जैकब डफी की गेंदों पर दो विकेट गंवा दिए। इससे पावरप्ले की में टीम का स्कोर दो विकेट पर 47 रन था। और फिर बीच के ओवरों में टीम ने 35 रन पर छह विकेट गंवा दिए। स्पिनर ईश सोढ़ी ने 34 रन देकर तीन विकेट लिए और ‘प्लयर ऑफ द मैच’ रहे।

इससे पहले डेवोन कॉनवे ने 34 गेंद में 56 रन बनाकर न्यूजीलैंड की पारी की शुरुआत की। हालांकि टीम ने पांच ओवरों में 31 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे। वेस्टइंडीज की शानदार फील्डिंग से तीन खिलाड़ी रन आउट हुए। जेसन होल्डर और मैट फोर्ड ने बेहतरीन गेंदबाजी की।

फोर्ड ने 20 रन देकर दो और होल्डर ने 31 रन देकर दो विकेट झटकर न्यूजीलैंड को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया। टिम रॉबिन्सन (23) और रचिन रविंद्र (26) दोनों अच्छी शुरुआत के बावजूद बड़ी पारी नहीं खेल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed