{"_id":"6426d25f9be32faec206b8f6","slug":"nz-vs-sl-sri-lanka-did-not-get-direct-entry-in-world-cup-road-became-difficult-after-defeat-vs-new-zealand-2023-03-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NZ vs SL: श्रीलंका को विश्व कप में नहीं मिली डायरेक्ट एंट्री, न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद मुश्किल हुआ रास्ता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
NZ vs SL: श्रीलंका को विश्व कप में नहीं मिली डायरेक्ट एंट्री, न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद मुश्किल हुआ रास्ता
Fri, 31 Mar 2023 06:00 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैमिल्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैमिल्टन
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 31 Mar 2023 06:00 PM IST
सार
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने 41.3 ओवर में 157 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने 32.5 ओवर में 159 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। मेजबान टीम ने पहला वनडे 198 रन से जीता था। दूसरा मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
1996 वनडे विश्व कप की चैंपियन और दो बार की उपविजेता टीम श्रीलंका को बड़ा झटका लगा है। इस साल भारत की मेजबानी में होने वाले विश्व कप में उसे डायरेक्ट एंट्री नहीं मिली है। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में 2-0 से हार के बाद लंकाई टीम आईसीसी क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग में नौवें स्थान पर रही। नियम के मुताबिक, सुपर लीग में शीर्ष आठ में रहने वाली टीमों को ही विश्व कप में सीधी जगह मिलेगी।
हैमिल्टन में शुक्रवार (31 मार्च) को खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने 41.3 ओवर में 157 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने 32.5 ओवर में 159 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। मेजबान टीम ने पहला वनडे 198 रन से जीता था। दूसरा मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था।

सुपर लीग के समीकरण
अब तक सात टीमों का फैसला हो चुका है। मेजबान भारत के अलावा न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, बांग्लादेश, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान की टीम पहले ही अपना स्थान विश्व कप में पक्का कर चुकी है। 10 में से सात टीमों का फैसला हो चुका है। श्रीलंका दौड़ से बाहर हो चुका है।
वेस्टइंडीज के 24 मैच में 88 अंक हैं और वह आठवें स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका के 19 मैच में 78 अंक हैं। उसे नीदरलैंड के खिलाफ अभी दो वनडे खेलने हैं। वहीं, आयरलैंड के 21 मैच में 68 अंक हैं। उसे बांग्लादेश के खिलाफ मई में तीन वनडे खेलने हैं। दक्षिण अफ्रीका और आयरलैंड दोनों के पास विश्व कप में पहुंचने का मौका होगा। टॉप-8 के अलावा अन्य टीमें जिम्बाब्वे में जून में क्वालिफाइंग टूर्नामेंट खेलेंगी। वहां से दो टीमों को विश्व कप में जगह मिलेगी।

श्रीलंका के चार बल्लेबाज ही दहाई आंकड़ा छू सके
श्रीलंका के बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। टीम के सिर्फ चार बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। पथुम निसांका ने सर्वाधिक 57 रन बनाए। कप्तान दसुन शनाका ने 31, चमिका करुणारत्ने ने 24 और धनंजय डी सिल्वा ने 13 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी, हेनरी शिप्ले और डेरेल मिचेल ने तीन-तीन विकेट लिए।
विल यंग और हेनरी निकोल्स ने दिलाई न्यूजीलैंड को जीत
न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने भी मैच में खराब शुरुआत की। 59 रन तक टीम के चार विकेट गिर गए। कप्तान टॉम लाथम आठ, डेरेल मिचेल छह, टॉम ब्लंडेल चार और चैड बोवेस एक रन बनाकर आउट हुए। विल यंग ने 113 गेंद पर नाबाद 86 और हेनरी निकोल्स ने 52 गेंद पर नाबाद 44 रन बनाए। दोनों ने मिलकर टीम को छह विकेट से जीत दिला दी। श्रीलंका के लिए लाहिरू कुमारा ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। कसुन रजिथा और दसुन शनाका को एक-एक सफलता मिली।