फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   NZ vs SL New Zealand top order collapsed against Sri Lanka kane Williamson failed

NZ vs SL: श्रीलंका के खिलाफ लगातार छठी पारी में फिफ्टी नहीं लगा सके विलियम्सन, न्यूजीलैंड का शीर्ष क्रम ढहा

Fri, 10 Mar 2023 04:10 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च Published by: रोहित राज Updated Fri, 10 Mar 2023 04:10 PM IST
सार

श्रीलंका की टीम पहली पारी में 355 रनों पर सिमट गई। दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने पहली पारी में पांच विकेट पर 162 रन बना लिए हैं। श्रीलंका के पास अभी भी 193 रनों की बढ़त है। 

विज्ञापन
NZ vs SL New Zealand top order collapsed against Sri Lanka kane Williamson failed
केन विलियम्सन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे शुक्रवार (10 मार्च) को श्रीलंका की टीम पहली पारी में 355 रनों पर सिमट गई। दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने पहली पारी में पांच विकेट पर 162 रन बना लिए हैं। श्रीलंका के पास अभी भी 193 रनों की बढ़त है। 
विज्ञापन


श्रीलंका की नजर पहले टेस्ट को जीतकर सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त हासिल करने पर है। अगर वह यह मुकाबला जीत लेता है तो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उसकी उम्मीदें जिंदा रहेंगी। श्रीलंका चाहेगा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम चौथा टेस्ट मैच हार जाए। अगर ऐसा होता है तो वह न्यूजीलैंड को 2-0 से हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


श्रीलंका की टीम ने दूसरे दिन सिर्फ 50 रन बनाए
श्रीलंका ने पहले दिन छह विकेट पर 305 रन बना लिए थे। दूसरे दिन टीम 355 रनों पर सिमट गई। इस तरह उसने आज सिर्फ 50 रन अपने स्कोर में जोड़े। धनंजय डी सिल्वा 39 और कसुन रजिथा 16 रन बनाकर नाबाद थे। दूसरे दिन धनंजय डी सिल्वा 46 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद रजिथा 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। प्रभात जयसूर्या ने 13 और असिता फर्नांडो ने 10 रन बनाए। लाहिरू कुमारा 13 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड के लिए कप्तान टिम साउदी ने पांच और मैट हेनरी ने चार विकेट लिए। माइकल ब्रैसवेल को एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं चला केन विलियम्सन का बल्ला
न्यूजीलैंड ने इसके बाद पहली पारी में मजबूत शुरुआत की। टॉम लाथम और डेवोन कॉन्वे ने पहले विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी की। कॉन्वे 30 रन बनाकर असिता फर्नांडो की गेंद पर आउट हुए। उनके बाद केन विलियम्सन भी पवेलियन लौट गए। विलिम्यसन ने एक रन बनाए। उन्हें लाहिरू कुमारा ने करुणारत्ने के हाथों कैच कराया। विलियम्सन श्रीलंका के खिलाफ लगातार छह पारियों में 50 रन का आंकड़ा नहीं छू सके हैं। उन्होंने पिछला अर्धशतक दिसंबर 2018 में वेलिंगटन में लगाया था। तब 91 रन की पारी खेली थी। उसके बाद से वह श्रीलंका के खिलाफ दो, 48, 0, चार, 20 और एक रन बनाए हैं।


विलियम्सन के बाद हेनरी निकोल्स भी फेल हो गए। वह दो रन बनाकर लाहिरू कुमारा की गेंद पर आउट हो गए। उनके बाद रजिथा ने विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल (सात रन) को आउट कर दिया। दिन का खेल समाप्त होने के समय डेरेल मिचेल 40 और माइकल ब्रैसवेल नौ रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed