NZ vs SA: कमजोर टीम चुनने पर हुई आलोचना तो दक्षिण अफ्रीका ने दी सफाई, कहा- हम टेस्ट का करते हैं सम्मान
स्टीव वॉ ने कहा था कि दक्षिण अफ्रीकी टीम का चयन न्यूजीलैंड क्रिकेट के प्रति सम्मान की कमी को दर्शाता है। उन्होंने कहा था, "अगर मैं न्यूजीलैंड होता तो मैं सीरीज भी नहीं खेलता।"
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने कहा, "हम प्रशंसकों को आश्वस्त करते हैं कि सीएसए हमारे पसंदीदा खेल के सबसे बड़े प्रारूप टेस्ट के प्रति अत्यंत सम्मान रखता है।" दक्षिण अफ्रीका ने फरवरी 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी आगामी टेस्ट सीरीज के लिए काफी कमजोर टीम की घोषणा की है। 14 सदस्यीय टीम में कप्तान नील ब्रांड सहित सात अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं।
स्टीव ने कहा था- मैं होता तो सीरीज नहीं खेलता
स्टीव वॉ ने कहा था कि दक्षिण अफ्रीकी टीम का चयन न्यूजीलैंड क्रिकेट के प्रति सम्मान की कमी को दर्शाता है। उन्होंने कहा था, "अगर मैं न्यूजीलैंड होता तो मैं सीरीज भी नहीं खेलता।" सीएसए ने स्वीकार किया कि न्यूजीलैंड दौरे की तारीखों पर समहित एसए20 (SA20) कार्यक्रम तय होने से पहले ही हो गई थी।
CSA BOARD STATEMENT ON SA SQUAD FOR THE NEW ZEALAND TOUR 🇿🇦🇳🇿
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) January 2, 2024
Cricket South Africa notes the concerns about the composition of the Test squad that will be travelling to New Zealand later this month🏏
We reassure the fans that CSA has the utmost respect for the Test format as… pic.twitter.com/bdUmMmf0qY
न्यूजीलैंड क्रिकेट से हुई थी बात: सीएसए
सीएसए ने कहा, "एक बार जब यह स्पष्ट हो गया कि तारीखों में टकराव होगा तो हमने न्यूजीलैंड क्रिकेट से बात की। दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए उपयुक्त समय खोजने का हर संभव प्रयास किया। अफसोस की बात है कि वैश्विक क्रिकेट कैलेंडर द्वारा लगाई गई बाधाओं ने इसे असंभव बना दिया।" दक्षिण अफ्रीका की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ चार फरवरी से पहला और 13 फरवरी से दूसरी टेस्ट मैच खेलेगी। एसएटी20 लीग का आयोजन 10 जनवरी से 10 फरवरी तक होगा।
न्यूजीलैंड दौरे के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम
नील ब्रांड (कप्तान), डेविड बेडिंघम, रुआन डी स्वार्ड्ट, क्लाइड फोर्टुइन, जुबैर हमजा, त्शेपो मोरेकी, मिहलाली मपोंगवाना, डुआन ओलिवियर, डेन पीटरसन, कीगन पीटरसन, डेन पिड्ट, रेनार्ड वैन टोन्डर, शॉन वॉन बर्ग और खाया जोंडो।