फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   NZ vs IND: Ken Williamson back into New Zealand team for third ODI vs India

आखिरी वन-डे में और मजबूत हुई न्यूजीलैंड, विलियमसन समेत तीन खिलाड़ियों की टीम में वापसी

Mon, 10 Feb 2020 04:58 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 10 Feb 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
NZ vs IND: Ken Williamson back into New Zealand team for third ODI vs India
केन विलियमसन - फोटो : सोशल मीडिया

केन विलियमसन भारत के खिलाफ तीसरा और आखिरी वन-डे खेलने के लिए फिट हो गए हैं जबकि कई खिलाड़ियों की चोट से परेशान न्यूजीलैंड ने लेग स्पिनर ईश सोढी और तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनेर को भी टीम में शामिल किया है।

विज्ञापन


न्यूजीलैंड तीन मैचों की श्रृंखला पहले ही जीत चुका है। विलियमसन 29 जनवरी को तीसरे वन-डे के बाद से ही टीम से बाहर हैं, उन्हें फील्डिंग के दौरान कंधे में चोट लगी थी। न्यूजीलैंड के कार्यवाहक कोच शेन जर्गेनसन ने कहा, ‘उसने पूरा अभ्यास किया और वह कल खेलेगा। वह पूरी तरह से फिट है। सुबह एक बार और देखेंगे कि रात में कोई दिक्कत तो नहीं हुई।’
विज्ञापन


सोढी और टिकनेर न्यूजीलैंड ए टीम का हिस्सा थे, जिसने भारत ए के खिलाफ लिंकन में दूसरा अनधिकृत टेस्ट ड्रॉ खेला। उन्होंने चौथे और आखिरी दिन खेल में हिस्सा नहीं लिया। न्यूजीलैंड के टिम साउदी और मिचेल सेंटनेर पेट में संक्रमण के शिकार हैं जबकि स्कॉट कुग्गेलैन को बुखार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूजीलैंड की संभावित इलेवन: मार्टिन गप्टिल, हेनरी निकोल्स, केन विलियमसन (कप्तान), रॉस टेलर, टॉम लाथम (विकेटकीपर), जेम्स नीशाम, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, मार्क चैपमैन, टीम साउदी, काइल जैमीसन, हामिश बैनेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed