फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   NZ vs IND, 3rd ODI Preview: India Play For Pride As New Zealand Eye Clean Sweep

NZvsIND: कीवियों के खिलाफ लाज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, तीसरा वन-डे आज

Mon, 10 Feb 2020 05:01 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 10 Feb 2020 05:01 PM IST
विज्ञापन
NZ vs IND, 3rd ODI Preview: India Play For Pride As New Zealand Eye Clean Sweep
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में उतरेगी तो उसकी पूरी कोशिश ‘वाइटवाश’ होने से बचने की होगी। नियमित कप्तान केन विलियमसन के चोट के कारण बाहर होने के बावजूद मेजबान ने टी-20 सीरीज में मिली शर्मनाक हार को भुलाकर पहले दो वनडे जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली। केन विलियमसन फिट होने के बाद इस मैच में वापसी कर रहे हैं।

विज्ञापन

 
दोनों टीमों के बीच अंतर शीर्षक्रम का प्रदर्शन रहा है। रोहित शर्मा और शिखर धवन चोट के कारण बाहर हैं जबकि विराट कोहली बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे हैं। फॉर्म में चल रहे लोकेश राहुल बल्लेबाजी क्रम में नीचे उतर रहे हैं। शीर्षक्रम भारत की ताकत रहा है जो इस सीरीज में नाकाम रहा।
विज्ञापन


युवा ओपनर पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल ने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन भारत को उम्मीद के मुताबिक अच्छी शुरुआत नहीं दिला सके। रोहित की कमी भारत को बुरी तरह खली। रोहित ने पिछले 12 महीने में वनडे क्रिकेट में 57.30 की औसत से रन बनाए हैं। उनकी गैर मौजूदगी में रन बनाने का पूरा दारोमदार कोहली पर आ गया जिन्होंने दो मैचों में 66 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने टी-20 सीरीज 5-0 से जीती थी लेकिन वनडे में हालात एकदम उलट गए। पिछली बार 2019 में भारतीय टीम ने यहां वनडे सीरीज 4-1 से जीती लेकिन टी-20 सीरीज 2-1 से हार गई थी। पिछली बार भारतीय टीम यहां 2014 में वनडे सीरीज हारी थी।
 

टेलर पर लगाना होगा अंकुश

श्रेयस अय्यर ने एक शतक और एक अर्द्धशतक लगाया लेकिन रॉस टेलर दोनों मैचों में भारतीय टीम पर हावी रहे। अय्यर ‘फिनिशर’ की भूमिका नहीं निभा सके जो टेलर ने बखूबी किया। राहुल, शॉ, अय्यर, केदार जाधव और युजवेंद्र चहल ने सोमवार को वैकल्पिक अभ्यास सत्र में भाग नहीं लिया। कोहली सबसे पहले अभ्यास के लिए उतरे जिन्होंने तेज गेंदबाजी और स्पिन दोनों का सामना किया। मनीष पांडे उनके बाद आए जबकि ऋषभ पंत ने लंबे अभ्यास सत्र में भाग लिया। पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चोटिल होने के बाद से सीमित ओवरों का क्रिकेट नहीं खेला है। गेंदबाजी में मोहम्मद शमी को छोड़कर सभी तेज गेंदबाजों ने अभ्यास किया।

सोढी के साथ पेसर टिकनेर भी टीम में

न्यूजीलैंड ने लेग स्पिनर ईश सोढ़ी और तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनेर को टीम में शामिल किया है। सोढ़ी ने कोहली को हैमिल्टन में गुगली पर आउट किया। सोढी और टिकनेर न्यूजीलैंड ए टीम का हिस्सा थे जिसने भारत ए के खिलाफ लिंकन में दूसरा अनधिकृत टेस्ट ड्रॉ खेला। उन्होंने चौथे और आखिरी दिन खेल में हिस्सा नहीं लिया। न्यूजीलैंड के टिम साउदी और मिशेल सैंटनर पेट में संक्रमण के शिकार हैं जबकि स्कॉट कुग्लेन को बुखार है।

न्यूजीलैंड के मैदानों को समझना जरूरी : शार्दुल

भारतीय तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने कहा कि न्यूजीलैंड में सफल होने के लिए मैदान को समझना और तेज हवाओं के अनुकूल गेंदबाजी करना बेहद जरूरी है। न्यूजीलैंड जैसे मैदान कहीं नहीं हैं। इन्हें समझना जरूरी है। हर मैच में गेंदबाज को अपनी रणनीति बदलनी पड़ती है। आकलैंड में सामने की बाउंड्री छोटी थी जबकि हैमिल्टन में छोटी थी। हर मैदान का आकार अलग है और उसको समझना जरूरी है। अगले मैच में मैदान बड़ा है।

02 : वनडे खेले हैं भारतीय टीम ने बे ओवल मैदान में और दोनों में जीत मिली है
31 : साल से भारतीय टीम का तीन या ज्यादा मैचों की द्विपक्षीय सीरीज में क्लीनस्वीप नहीं हुआ। वेस्टइंडीज ने 1989 में 5-0 से हराया था
 

टीमें :

भारत : विराट कोहली, पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, लोकेश राहुल (विकेटकीपर), मनीष पांडे, ऋ षभ पंत, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी।

न्यूजीलैंड : केन विलियम्सन, टॉम लॉथम (विकेटकीपर), मार्टिन गुप्टिल, रॉस टेलर, कालिन डी ग्रैंडहोम, जिमी नीशम, स्काट कुगलेइजन, टाम ब्लंडेल, हेनरी निकोल्स, मिशेल सेंटनर, हैमिश बेनेट, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, काइल जैमीसन, मार्क चैपमैन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed